Home » राजस्थान » जयपुर में दो छुट्टियां घोषित की गईं:मकर संक्रांति और शीतला अष्टमी पर कलेक्टर पॉवर की रहेगा अवकाश; आदेश जारी

जयपुर में दो छुट्टियां घोषित की गईं:मकर संक्रांति और शीतला अष्टमी पर कलेक्टर पॉवर की रहेगा अवकाश; आदेश जारी

जयपुर में पतंगबाजी करने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिला प्रशासन ने मकर संक्रांति पर छुट्टी रखी है। वहीं, शीतला अष्टमी पर भी चाकसू में लगने वाले मेले के लिए अवकाश घोषित किया है।

जिला कलेक्टर से जारी आदेशों के मुताबिक बुधवार 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर स्थानीय अवकाश रहेगा। संक्रांति पर जयपुर शहर और जिले के ग्रामीण अंचल में दान-पुण्य के काम के साथ-साथ बड़े स्तर पर पतंगबाजी उत्सव मनाया जाता है।

इसके अलावा कलेक्टर ने 11 मार्च बुधवार को भी जिले में स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित किया है। शीतला अष्टमी के दिन चाकसू में शील की डूंगरी के पास मेला भरता है, जिसमें आसपास के ग्रामीण इलाकों के अलावा जयपुर जिले के आसपास से भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय