शाहपुरा में जहाजपुर बाईपास पर रविवार देर रात करीब 2:30 बजे एक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में जा घुसी, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे भीलवाड़ा रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान टोंक जिले के मेहंदवास थाना क्षेत्र के छूली निवासी आत्माराम मीणा (29) पुत्र गेकाराम मीणा और बाबूलाल मीणा (28) पुत्र मुंशी मीणा के रूप में हुई है। आत्माराम बोलेरो चला रहा था। इसी हादसे में छूली निवासी टीपू (30) पुत्र कमरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद शाहपुरा जिला चिकित्सालय से भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया है। दोनों शवों को शाहपुरा जिला चिकित्सालय की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 22






