Home » राजस्थान » उदयपुर में बदमाशों ने घर में लगाई आग:अंदर सो रहा था परिवार, नाबालिग लड़की को साथ ले जाने की कोशिश की

उदयपुर में बदमाशों ने घर में लगाई आग:अंदर सो रहा था परिवार, नाबालिग लड़की को साथ ले जाने की कोशिश की

उदयपुर में बीती रात 4 हमलावरों ने एक घर में आग लगा दी। बाइक जला दी और बरामदे में लगी सीमेंट की चादर तोड़ दी। इस दौरान हमलावरों ने 17 वर्षीय नाबालिग को जबरन उठाने की कोशिश की। लेकिन लोगों के पहुंचने पर भाग निकले।

घटना बीती रात नाई थाना क्षेत्र के पई गांव में करीब 11 बजे की है। जब पति-पत्नी और उनकी 2 बेटियों सहित परिवार घर में सो रहा था। आग लगते ही घर में सो रहे परिवार ने जैसे-तैसे जान बचाकर भागने की कोशिश की। तभी हमलावरों ने उनकी 17 वर्षीय बेटी को जबरन उठाने का प्रयास किया। आसपास लोगों के जागने पर वे भाग गए। इसी दौरान गश्त करते हुए पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और घटना की जानकार ली।

परिवार ने इधर-उधर अपने रिश्तेदार परिचित के घर रहकर रात गुजारी। हादसे में केलूपोश घर पूरा जलकर राख हो गया। इसमें रखे बिस्तर, कपड़े, रसोई के सामान सब जल गए। मामले में पीड़ित ने नाई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाधिकारी देवीलाल के अनुसार पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

उदयपुर के नाई थाना क्षेत्र के पई गांव में बीती देर रात 3 से 4 हमलावरों ने एक घर को आग लगा दी।
उदयपुर के नाई थाना क्षेत्र के पई गांव में बीती देर रात 3 से 4 हमलावरों ने एक घर को आग लगा दी।

बदमाशों ने छोटी बेटी को उठाकर ले जाने की कोशिश की

पीड़ित ने बताया कि मैं, मेरी पत्नी और दोनों बेटियां घर में सो रहे थे। तभी अचानक हमला हुआ। आवाज आई और नींद खुलने पर घर जलता दिखा। हम सब तुरंत खड़े हुए और भागने लगे। तभी बदमाशों ने छोटी बेटी को उठाकर ले जाने की कोशिश की। इसमें वे कामयाब नहीं हुए। तभी आसपास लोग आ गए। घर का पूरा समान जल गया। आरोपियों को पहचानते है। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है। हमें जान का खतरा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय