Poola Jada
Home » राजस्थान » कैबिनेट मंत्री से राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया बोले:जिन सरकारी स्कूलों में बच्चों की खराब परफॉमेंस, वहां से टीचर को भगाओ; हंसते रहे खराड़ी

कैबिनेट मंत्री से राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया बोले:जिन सरकारी स्कूलों में बच्चों की खराब परफॉमेंस, वहां से टीचर को भगाओ; हंसते रहे खराड़ी

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी से कहा- मंत्री महोदय कहां हो, क्या हो रहा है? हमारे टीचर क्या कर रहे है? जहां-जहां भी स्कूलों में रिजल्ट खराब है, वहां से उनको भगाओ।

इस दौरान जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी हंसते रहे। गुलाबचंद कटारिया गुरुवार को उदयपुर के टाउनहॉल में सुंदर सिंह भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट के सम्मान समारोह में पहुंचे थे।

राज्यपाल कटारिया की बात सुनकर मंच पर बैठे जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी भी हंसते रहे।
राज्यपाल कटारिया की बात सुनकर मंच पर बैठे जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी भी हंसते रहे।

इनके भविष्य के लिए हर संभव मदद करेंगे कटारिया ने कहा- बच्चों का परिश्रम सबको प्रेरणा देता है। आज भी गांवों में समर्पित शिक्षक हैं। सरकारी विद्यालयों से पढ़कर 95 और 99 प्रतिशत नंबर तक लाने वाले बच्चे भी हमारे जिले में हैं। इन्हीं क्षेत्रों में अब आदिवासी बेटियां इतने नंबर प्राप्त कर रही हैं, ये हमारी प्रतिभा है।

कटारिया ने कहा कि इन बच्चों को निखारने के लिए जो भी मदद चाहिए, उसके लिए जमकर कोशिश करेंगे और इनका भविष्य अच्छे से अच्छा बनाने का प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए पहले खुद को बदलना होगा।

अतिथियों ने 390 विद्यार्थियों और 33 संस्था प्रधान को सम्मानित किया। इसमें सर्वाधिक (107) विद्यार्थी वल्लभनगर विधानसभा से थे और सबसे कम विद्यार्थी झाड़ोल से थे।
अतिथियों ने 390 विद्यार्थियों और 33 संस्था प्रधान को सम्मानित किया। इसमें सर्वाधिक (107) विद्यार्थी वल्लभनगर विधानसभा से थे और सबसे कम विद्यार्थी झाड़ोल से थे।

झाड़ोल से सिर्फ 2 बच्चे क्यों? क्या कर रहे हैं आप? कटारिया सम्मान समारोह में उदयपुर जिले के अलग-अलग विधानसभाओं के सरकारी स्कूलों में 90 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों के आंकड़े बता रहे थे, तभी उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि झाड़ोल क्षेत्र से सिर्फ 2 बच्चे ही हैं, ये टीचर क्या कर रहे हैं?

सुंदर सिंह भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट के सम्मान समारोह में गुलाबचंद कटारिया समेत अतिथियों ने 390 विद्यार्थियों और 33 संस्था प्रधान को सम्मानित किया। इसमें सर्वाधिक (107) विद्यार्थी वल्लभनगर विधानसभा से थे और सबसे कम विद्यार्थी झाड़ोल से थे।

इस दौरान UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा और जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा, शांता मीणा, प्रताप गमेती और उदयलाल डांगी मौजूद थे।

वीआईपी एरिया में एंट्री न मिलने पर भड़के कर्मचारी टाउन हॉल में कार्यक्रम के बाद राज्यपाल और मंत्रियों के साथ भोजन के लिए जा रहे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को एंट्री के दौरान टोकने पर विवाद हो गया। आयोजन से जुड़े लोगों और पदाधिकारियों के बीच जमकर बहस हुई।

इसके बाद कर्मचारी नेता कमल बाबेल के साथ एक दर्जन लोगों ने इसका विरोध जताया और नाराज होकर वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि बाबेल समेत अन्य लोग भी वहां अलग से बनाए गए वीआईपी एरिया में जाना चाह रहे थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय