Poola Jada
Home » राजस्थान » सनातन धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले बाल वीरों को मंत्री जोराराम कुमावत ने किया नमन

सनातन धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले बाल वीरों को मंत्री जोराराम कुमावत ने किया नमन

सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह महाराज के चार साहिबज़ादों के अमर बलिदान की स्मृति में शुक्रवार को वंदे मातरम् स्कूल,जयनगर में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पशुपालन, गोपालन,डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत,भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी,पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख,पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा,समाजसेवी राजेंद्र सिंह भाटी,पूर्व पार्षद तिलोक चौधरी,दर्शन तलवार,पूर्व उपसभापति लालुभाई पिरतमानी,शिवप्रकाश प्रजापत,देवीलाल मेघवाल,सुरेश पंवार,मानवेंद्र सिंह भाटी, गोपाल बंजारा,अजय वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संगोष्ठी में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले उन बाल वीरों को सम्पूर्ण राष्ट्र नमन करता है।उनके त्याग और बलिदान पर हर देशवासी को गर्व है।उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया,जिसके परिणामस्वरूप आज पूरे देश में यह दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय