Home » राजस्थान » भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को जयपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के अमूल्य विचारों एवं मार्गदर्शन को ध्यानपूर्वक सुना और उनसे प्रेरणा प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता, सेवा भाव एवं सकारात्मक सोच जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार हुआ।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी रजनीश चनाना सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम आमजन और कार्यकर्ताओं को राष्ट्र के विकास में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है तथा प्रधानमंत्री मोदी का यह संवाद देश को एक सूत्र में बांधने का सशक्त माध्यम है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय