Poola Jada
Home » राजस्थान » भूपेंद्र सैनी मेहनत, ईमानदारी एवं सेवा के दम पर समाज और दौसा का नाम कर रहे है रोशन:— मदन राठौड़

भूपेंद्र सैनी मेहनत, ईमानदारी एवं सेवा के दम पर समाज और दौसा का नाम कर रहे है रोशन:— मदन राठौड़

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी के दौसा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वाहन रैली निकाली गई तथा हाईवे पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर दोनों नेताओं का स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि दौसा की जनता द्वारा मिला स्नेह, प्यार और सम्मान उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सैनी मेहनत, ईमानदारी और सेवा के बल पर समाज और दौसा का नाम रोशन कर रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही वह दल है जहां एक सामान्य परिवार का व्यक्ति भी सेवा और मेहनत के बल पर शीर्ष पद तक पहुंच सकता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत को विश्व के अनेक देश सम्मान की दृष्टि से देख रहे हैं। उन्होंने जनता से राजनीति में जागरूक होने की अपील करते हुए कहा कि शासन किसे सौंपना है, यह निर्णय जनता के हाथ में है। जो जनता की सेवा करेगा, वही आशीर्वाद का पात्र बनेगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में प्रतिस्पर्धा सेवा की होनी चाहिए, न कि जातिवाद और प्रलोभन की। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने व्यवस्था में पारदर्शिता लाई है, आज केंद्र से भेजा गया एक-एक रुपया सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि अच्छे सेवक और ईमानदार व्यक्ति को मौका देना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी देश में और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य में सराहनीय कार्य कर रहे हैं, उन्हें और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने राजस्थान सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भजनलाल सरकार के नेतृत्व में राजस्थान ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। ईआरसीपी परियोजना को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने वर्षों तक रोके रखा, जबकि भजनलाल शर्मा ने सत्ता में आते ही इसे गति दी। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट के आज वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुके हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगामी पंचायत राज एवं नगर पालिका चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी और हर बूथ पर भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। सैनी ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। वर्ष 2014 के बाद भारत बदल चुका है। आज जब प्रधानमंत्री मोदी विदेश जाते हैं तो वहां के राष्ट्राध्यक्ष स्वयं उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा के साथ राष्ट्र को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में 2028 में राजस्थान में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए भव्य स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार प्रकट किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय