Poola Jada
Home » राजस्थान » अवैध खनन के विरुद्ध 29 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलेगा विशेष संयुक्त अभियान

अवैध खनन के विरुद्ध 29 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलेगा विशेष संयुक्त अभियान

अरावली पर्वतमाला की पारिस्थितिकीय महत्ता, उत्तरी क्षेत्रों में मरुस्थलीकरण के विरुद्ध इसकी भूमिका, जैव विविधता के संरक्षण तथा जल पुनर्भरण में इसके योगदान को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार ने अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु ठोस कदम उठाए हैं। इसी क्रम में अरावली क्षेत्र के जिलों में खान, वन एवं पर्यावरण, राजस्व, पुलिस तथा परिवहन विभागों के संयुक्त सहयोग से 29 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
चूंकि जयपुर जिला भी अरावली क्षेत्र में सम्मिलित है, अतः अभियान की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करने हेतु जिला कलेक्टर कार्यालय में जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में जयपुर जिला स्तरीय खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला कलेक्टर द्वारा अभियान के अंतर्गत उपखण्ड-वार संयुक्त दलों के गठन की जानकारी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जिले में अवैध खनन के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाए। उन्होंने जिले के संवेदनशील क्षेत्रों—हरड़ी, हरद्यानपुरा, कुथाड़ा, घाटा, साईवाड़, महेशवास, खोरसीना, आँधी सहित अन्य क्षेत्रों में अभियान के दौरान कठोर, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने अवैध खनन की रोकथाम एवं सतत निगरानी के लिए ड्रोन सहित नवीनतम तकनीकों के अधिकतम उपयोग पर विशेष बल दिया तथा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, उप वन संरक्षक (जयपुर) वी. केतन कुमार, उप वन संरक्षक (वन्यजीव) ओमप्रकाश शर्मा, अतिरिक्त वन संरक्षक राजीव शर्मा, खनन अभियंता श्याम कापड़ी, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रथम) राजेन्द्र सिंह सेखावत, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (द्वितीय) धर्मेन्द्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बजरंग सिंह, सीताराम महीच,राजेन्द्र सिंह, सुलेस चौधरी तथा जेडीए से महेन्द्र गुप्ता सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय