Poola Jada
Home » राजस्थान » कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने गोविंद सिंह डोटासरा को दिखाया आईना कांग्रेस ने अरावली पर दिखावटी बनावटी और सजावटी प्रदर्शन किया

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने गोविंद सिंह डोटासरा को दिखाया आईना कांग्रेस ने अरावली पर दिखावटी बनावटी और सजावटी प्रदर्शन किया

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को झूठ ना बोलने की सलाह दी है और अरावली के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन को दिखावटी बनावटी और सजावटी बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में तो खनन माफिया हावी था। लेकिन हमारी डबल इंजन की सरकार ने अवैध खनन पर कठोर कार्यवाही कर लगाम लगाई है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा है कि वर्ष 2002 और 2009 में अरावली की परिभाषा बदलने वाली कांग्रेस थी। इनके नेता आज प्राकृतिक संसाधनों को बचाने का स्वांग रच रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की लीडरशिप में अरावली के संरक्षण के लिए राज्य सरकार पूरी तरह सचेत सजग और प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा है कि गोविंद सिंह डोटासरा को बीजेपी का विकास इसलिए नहीं दिखता क्योंकि उन्होंने अपने ही हाथों से खुद की आंखे बंद कर रखी हैं। उन्होंने कहा है कि राजस्थान में कांग्रेस के पिछले शासन में अवैध खनन का रिकॉर्ड बना था। इनके द्वारा माफियाओं को मिले संरक्षण ने प्रदेश के पहाड़ जंगल जमीन और नदियों की आत्मा को छलनी कर दिया।

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा है कि डबल इंजन सरकार ने अवैध खनन और भंडारण के विरूद्ध कार्यवाही की है। 19 हजार से ज्यादा वाहनों और मशीनों को जब्त किया है। 2 हजार से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुई हैं और 1100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय