Home » राजस्थान » सोलर प्लांट में दो गार्डों को बंधक बना लूटा सामान:गैंग का शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी हुए 40 लाख के विद्युत उपकरण भी बरामद

सोलर प्लांट में दो गार्डों को बंधक बना लूटा सामान:गैंग का शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी हुए 40 लाख के विद्युत उपकरण भी बरामद

जोधपुर ग्रामीण की ओसियां थाना पुलिस ने सोलर प्लांट में गार्ड को बंधक बनाकर 40 लाख रुपए के विद्युत उपकरण चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि चोरी किए गए 8 इन्वर्टर बरामद कर लिए। ग्रामीण एसपी नारायण टोगस के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

घटना धुंधाड़ा गांव में 20 दिसंबर की रात करीब 1 से 1.30 बजे के बीच की है। 10-12 अज्ञात बदमाश एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर ग्राम धुंधाड़ा स्थित के.बी.एच. पावर प्लांट के अंदर घुसे।

इस दौरान यहां तैनात सुरक्षा गार्ड गुलाबसिंह और दूलाराम ने रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने दोनों के मुंह पर कपड़ा डालकर गला दबाया और जान से मारने की धमकी देकर उन्हें बंधक बना लिया।

वहीं दो-तीन बदमाश गार्डों की निगरानी में बैठे रहे, जबकि बाकी बदमाशों ने मिलकर प्लांट में रखे 8 इन्वर्टर, 8 किलोमीटर डीसी केबल और कॉपर वायर ड्रम चोरी कर पिकअप में भर लिए और फरार हो गए।

मामले में पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर आरोपी भगवान सिंह पुत्र भोजराज सिंह राजपूत, निवासी सुखमंडला थाना चामू को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सोलर प्लांट से चोरी की वारदात की।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का कुल 8 इन्वर्टर और वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी जब्त कर ली। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास