Home » राजस्थान » जयपुर में जहर देकर युवती की हत्या:मिलने के बहाने धोखे से बुलाया था, रेप केस वापस लेने के लिए धमका रहा था

जयपुर में जहर देकर युवती की हत्या:मिलने के बहाने धोखे से बुलाया था, रेप केस वापस लेने के लिए धमका रहा था

जयपुर में जहर देकर एक युवती की हत्या करने का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने मिलने के बहाने बुलाकर धोखे से उसे जहर खिला दिया। झुंझुनूं में दर्ज रेप केस लेने के लिए आरोपी पड़ोसी उसे धमका रहा था। करधनी थाने में मृतका के भाई ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया- झुंझुनूं की रहने वाली 25 साल की युवती की हत्या की FIR दर्ज करवाई गई है। भाई का आरोप है कि 13 अक्टूबर को उसकी बहन जॉब के सिलसिले से जयपुर आई थी। 14 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे बहन ने उसे कॉल आया। कॉल कर तुरंत SMS हॉस्पिटल आने की कहा। हॉस्पिटल पहुंचने पर बहन एडमिट मिली, उसके पास ही गांव का रहने वाला युवक भी खड़ा मिला। आरोपी पड़ोसी से पूछने पर कहा कि वह सिंधीकैंप आया था। उसकी बहन ने ही कॉल कर उसको मिलने बुलाया। मिलने जाने पर जहर खाने का पता चलने पर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। वहीं, देर शाम बहन से पूछने पर उसने आरोपी के धोखे से जहर खिलाने के बारे में बताया। इलाज के दौरान 15 अक्टूबर को सुबह करीब 4:30 बजे उसकी मौत हो गई।

मारने की दे रहा था धमकी आरोप है कि पिता से मिलने-जुलने के कारण आरोपी पड़ोसी का घर पर आना-जाना था। आरोप है कि अकेला पाकर आरोपी पड़ोसी ने युवती के साथ रेप किया था। दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर देहशोषण करता रहा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने झुंझुनूं में आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद से केस वापस लेने के लिए वह पीड़ित युवती को जान से मारने व बदनाम करने की धमकी दे रहा था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय