Home » राजस्थान » नारनौल में हादसे में घायल किसान की PGI में मौत:रेवाड़ी से रिश्तेदारी में आया था; श्याम मंदिर के पास वाहन ने ठोका

नारनौल में हादसे में घायल किसान की PGI में मौत:रेवाड़ी से रिश्तेदारी में आया था; श्याम मंदिर के पास वाहन ने ठोका

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में थाना सदर नारनौल क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रेवाड़ी जिला के गांव सुनारिया निवासी महेश कुमार ने थाना सदर नारनौल में शिकायत दी कि उनके पिता रामकिशन 21 दिसंबर 2025 को अपने निजी काम से गांव अमरपुर जोरासी अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। शाम करीब 6:30 बजे वह गांव जोरासी स्थित श्याम मंदिर से थोड़ा आगे घूमने के लिए गए, तभी किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

थाना सदर नारनौल
थाना सदर नारनौल

पीजीआईएमएस में तोड़ा दम

हादसे के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल नारनौल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें अज्ञात व्यक्ति के रूप में दाखिल कर MLR तैयार की। गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद रामकिशन को PGIMS रोहतक में भर्ती कराया गया। जहां 28 दिसंबर को इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रोहतक कराया पोस्टमॉर्टम

PGIMS रोहतक से सूचना मिलने पर थाना सदर नारनौल पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर मृतक के बेटे ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दी। वहीं पर ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास