Home » राजस्थान » देसी कट्टा के साथ पुलिस ने 2 युवकों को पकड़ा:टोयोटा शोरूम के सामने बाइक लेकर खड़े थे, पुलिस को देख भागने लगे

देसी कट्टा के साथ पुलिस ने 2 युवकों को पकड़ा:टोयोटा शोरूम के सामने बाइक लेकर खड़े थे, पुलिस को देख भागने लगे

अलवर कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह 4 बजे 19 साल के दो युवकों को देसी कट्टों के साथ पकड़ा। जो ओवरब्रिज के पास मोटरसाइकिल लेकर खड़े थे। पुलिस को देख भागने लगे तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। कोतवाली थाने के एएसआई होशियार सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान टोयोटा शोरूम के सामने ओवरब्रिज के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े नजर आए। जैसे ही दोनों युवकों ने पुलिस की गाड़ी को देखा, वे वहां से भागने लगे शक होने पर पुलिस ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया। फिर उनकी तलाशी ली तो एक युवक के पास से अवैध देसी कट्टा 315 बोर का बरामद किया गया। हथियार मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

आरोपी युवक खिल्लू निवासी अकबरपुर और मोहनलाल निवासी बल्देवगढ़ से प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में दोनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस काे शक है कि आरोपी हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। उनसे पूछताछ जारी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास