Home » राजस्थान » जयपुर में अजमेर रोड पर फिर लगी भीषण आग:जेसीबी के वर्कशॉप में हादसा, यहीं पर एलपीजी टैंकर में हुआ था ब्लास्ट

जयपुर में अजमेर रोड पर फिर लगी भीषण आग:जेसीबी के वर्कशॉप में हादसा, यहीं पर एलपीजी टैंकर में हुआ था ब्लास्ट

जयपुर में जेसीबी के वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। वर्कशॉप समेत आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वर्कशॉप के बगल में डी मार्ट और धराव स्कूल है। कुछ ही दूरी पर तीन पेट्रोल पंप है। सुरक्षा को देखते हुए अजमेर रोड पर एक लेन के वाहनों को रोक दिया गया और पेट्रोल पंप को बंद करवा दिया गया।

घटना के दौरान वर्कशॉप के परिसर में 80 अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। आग लगते ही लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई। 12 लोगों को सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू किया। वर्कशॉप में रखा फर्नीचर, टायर्स, डॉक्यूमेंट, 5000 लीटर केमिकल, ग्रीस, तेल, कुछ जेसीबी मशीन और पार्ट्स जलकर राख हो गए।

आग इतनी भीषण थी कि 5 किमी दूर से धुएं के गुबार दिख रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रात करीब 10 बजे एक बार फिर से वर्कशॉप के एक हिस्से में आग लग गई । जिसे वहां मौजूद फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत बुझा दिया। वहीं देर रात तक रुक-रुककर केमिकल और ऑयल के ड्रम में जलते रहे।

घटना सोमवार शाम भांकरोटा थाना क्षेत्र में अजमेर रोड स्थित महापुरा मोड़ के पास राजेश मोटर्स के जेसीबी वर्कशॉप की है। गौरतलब है कि यहीं पर एलपीजी टैंकर में भीषण ब्लास्ट हुआ था।

पहले देखिए घटना की 5 तस्वीरें

वर्कशॉप की दीवार तोड़कर फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी।
वर्कशॉप की दीवार तोड़कर फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी।
पहले अधिकारियों और कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, आग को बढ़ते देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर की 15 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची।
पहले अधिकारियों और कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, आग को बढ़ते देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर की 15 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची।
घटनास्थल के पास ही पेट्रोल पंप था, जिसे पुलिस ने तुरंत बंद करवा दिया।
घटनास्थल के पास ही पेट्रोल पंप था, जिसे पुलिस ने तुरंत बंद करवा दिया।
घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से अजमेर हाईवे की एक लेन पर ट्रैफिक रोक दिया।
घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से अजमेर हाईवे की एक लेन पर ट्रैफिक रोक दिया।
आग लगते ही कर्मचारियों ने अधिकांश जेसीबी को बाहर निकाल लिया।
आग लगते ही कर्मचारियों ने अधिकांश जेसीबी को बाहर निकाल लिया।

कर्मचारियों ने बाहर भागकर जान बचाई थानाप्रभारी श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया- भांकरोटा इलाके में अजमेर रोड पर जेसीबी कंपनी है। इसके एक हिस्से में जेसीबी का वर्कशॉप बना हुआ है। यहां शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लग गई। देखते-देखते ही धुंए गुबार के साथ ही आग ने विकराल रूप ले लिया।

जेसीबी कंपनी परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाहर भागकर जान बचाई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने फायर सिस्टम का यूज कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बढ़ते देख पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही भांकरोटा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची।

आग इतनी भीषण थी कि 5 किमी दूर से धुएं का गुबार दिख रहा था।
आग इतनी भीषण थी कि 5 किमी दूर से धुएं का गुबार दिख रहा था।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय