Home » राजस्थान » डंपर को बचाकर भागने वाला स्कॉर्पियों ड्राइवर गिरफ्तार:अजमेर में गाड़ी जब्त, नाकाबंदी तोड़कर भागा गया था बिजरी से भरा डंपर

डंपर को बचाकर भागने वाला स्कॉर्पियों ड्राइवर गिरफ्तार:अजमेर में गाड़ी जब्त, नाकाबंदी तोड़कर भागा गया था बिजरी से भरा डंपर

अजमेर खनिज विभाग की नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे डंपर का पीछा करने के दौरान राजकार्य में बाधा डालने वाले स्कॉर्पियो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है, जिसकी गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने की है।

आरोपी ने नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे अवैध बजरी से भरे डंपर का पीछा करने के दौरान खनिज विभाग की टीम के कार्य में बाधा डालकर फिल्मी अंदाज में ड्राइवर को मौके से भगा दिया था, जिसके बाद डंपर ड्राइवर मौके पर मिट्टी खाली कर फरार हो गया। घटना नेशनल हाईवे 48 स्थित दिलवाड़ा पुलिया के पास की है।

घटना नेशनल हाईवे 48 स्थित दिलवाड़ा पुलिया के पास की है।
घटना नेशनल हाईवे 48 स्थित दिलवाड़ा पुलिया के पास की है।

आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस नसीराबाद सदर थाना प्रभारी अशोक बिशु ने बताया – आरोपी गोपाल उर्फ राजभंवर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ग्राम नगर, बिजयनगर का निवासी है। पुलिस ने आरोपी की कार भी जब्त कर ली है। जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

राजकार्य में बाधा डालने वाले स्कार्पियो चालक को गिरफ्तार किया है। जिसकी गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
राजकार्य में बाधा डालने वाले स्कार्पियो चालक को गिरफ्तार किया है। जिसकी गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

अब 2 पॉइंट में समझिए पूरा मामला..

1.बजरी से भरा बिना नंबरी एक डंपर आया 13 दिसंबर को खनिज विभाग के कार्यदेशक शिवोन ब्रिटो, कार्यदेशक दीपक चौहान और वरिष्ठ कार्यदेशक श्रवण सिंह बॉर्डर होमगार्ड के साथ शामिल थे, दिलवाड़ा बाईपास पुलिया के पास जांच कार्यवाही कर रहे थे। इसी दौरान भीलवाड़ा की ओर से एक बजरी से भरा बिना नंबरी एक डंपर आया, जिसे जांच टीम ने रूकने का ईशारा किया तो डंपर चालक डंपर को भगाकर किशनगढ़ की तरफ ले जाने लगा।

2: मौके से भाग गए थे आरोपी जिस पर खनिज विभाग की टीम ने डंपर का पीछा किया तो पीछे से आई एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार ने टीम के वाहन और डंपर के बीच फंसाने का प्रयास किया और ब्रेक लगाकर वाहन को डंपर तक पहुंचने में बाधा उत्पन्न की। इस दौरान डंपर चालक ने लिफ्ट ऊंची कर डंपर में भरी बजरी को सड़क पर फैलाते हुए नीचे गिरा दिया और इसके बाद डंपर और स्कार्पियों वाहन दोनों मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद खनिज विभाग के कार्यदेशक शिवोन ब्रिटो ने डंपर और स्कार्पियों चालक पर राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय