Home » राजस्थान » पशुओं को बचाने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत

पशुओं को बचाने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा, ट्रैक्टर चालक की मौत

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में ट्रैक्टर की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की ही दर्दनाक मौत हो गई. मवेशियों को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया है, मामले में जांच जारी है.

रठांजना थाने के जांच अधिकारी नारूलाल ने बताया कि पानमोडी निवासी भेरूलाल मीणा ने प्रकरण दर्ज करवाया कि उसका भाई राधेश्याम कृषि कार्य करता है. वह ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर जा रहा था तभी सामने से अचानक कुछ मवेशी आ गए, जिनको बचाने के प्रयास में उसने ब्रेक लगाया लेकिन ट्रैक्टर पर संतुलन नहीं रखने की वजह से वह नीचे गिर पड़ा.

इस दौरान ट्रैक्टर उसके ऊपर से गुजर गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया . मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई . फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया है, मामले में जांच जारी है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान