Home » राजस्थान » उदयपुर में डबल मर्डर मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो बुजुर्ग महिलाओं की लूट के इरादे से की थी हत्या

उदयपुर में डबल मर्डर मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो बुजुर्ग महिलाओं की लूट के इरादे से की थी हत्या

उदयपुर: उदयपुर शहर के अंबामाता थाना इलाके में 27 सितंबर को दो बुजुर्ग महिलाओं की हत्या के मामले का गुरुवार पुलिस ने पर्दाफाश किया. उदयपुर SP भुवन भूषण यादव ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि इन दोनों महिलाओं की हत्या करने वाली मृतका की रिश्तेदार मारिया  है. मारिया ने ही दोनों बहिनों की निर्मम हत्या करना कबूल किया है.

एसपी यादव ने बताया कि हत्या का कारण पैसे का लालच रहा. यादव ने बताया कि दोनों बहने अकेले रहती थी जबकि उनका बेटा बाहर काम करता है. हालांकि दोनों बहनों की देखरेख के लिए एक व्यक्ति रख रखा था लेकिन 23 अक्टूबर को वह किसी कार्यक्रम की वजह से अपने गांव गया हुआ था.

ऐसे में मौके का फायदा उठाकर आरोपी महिला मारिया घर पहुंची और दोनों को मौत के घाट उतार दिया. यही नहीं आरोपी महिला इससे पहले भी दोनों को मौत के घाट उतारने का प्रयास कर चुकी थी, लेकिन सफल नही हो पाई. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का  मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS