Home » राजस्थान » खान मंत्री प्रमोद जैन भाया ने अंता से भरा अपना नामांकन, बोले- सेवक हैं और सेवा करते रहेंगे

खान मंत्री प्रमोद जैन भाया ने अंता से भरा अपना नामांकन, बोले- सेवक हैं और सेवा करते रहेंगे

अंता: खान मंत्री प्रमोद जैन भाया ने आज अंता विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और बारां जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, पुत्र यश जैन भाया और बारां-अटरू से विधायक पानाचंद मेघवाल भी मौजूद रहे.

अंता एसडीएम कार्यालय में नामांकन दाखिल करने से पहले भाया ने हमेशा की तरह पूजा पाठ किया और फिर समर्थकों के साथ आमजन से संपर्क करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे. बता दें कि भाया तीन बार विधायक रहे चुके हैं और दो बार मंत्री भी रहे हैं. भाया का यूं तो पूरे हाड़ौती क्षेत्र में ही खासा रसूक है लेकिन बारां जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाया को कांग्रेस का मजबूत नेता माना जाता है.

आज नामांकन के दौरान भी भाया आत्मविश्वास से लबरेज नजर आए. भाया ने कहा कि उन्हें बारां जिले की जनता का आशीर्वाद हमेशा मिला है. अंता क्षेत्र के वो सेवक हैं और सेवा करते रहेंगे. इस दौरान भाया के समर्थकों ने भाया और कांग्रेस जिंदाबाद के जोरदार नारे भी लगाए.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान