Poola Jada
Home » राजस्थान » 12 साल की बच्ची को हाईटेंशन लाइन से लगा करंट:आग में 70% झुलसी, पानी डाल बुझाया,;बालकनी से पानी फेंकते वक्त हुआ हादसा

12 साल की बच्ची को हाईटेंशन लाइन से लगा करंट:आग में 70% झुलसी, पानी डाल बुझाया,;बालकनी से पानी फेंकते वक्त हुआ हादसा

जयपुर में हाईटेंशन लाइन से रविवार सुबह एक 12 वर्षीय लड़की को करंट लग गया। वह बालकनी से बर्तन में भरे पानी को फेंक रही थी। करंट से उसके कपड़ों में आग लगने पर पानी डालकर बुझाया गया। एसएमएस हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में करंट से 70 प्रतिशत झुलसी बालिका का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया- घटना रविवार सुबह करीब 7:30 बजे करणी विहार-ए करणी पैलेस रोड की है। मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में साडोरा-मोहरी निवासी फूल सिंह अपनी पत्नी पुष्पा, बेटी अनुष्का व 5 साल के बेटे के साथ करणी नगर-A में रहते हैं। 12 वर्षीय अनुष्का बालकनी पर खड़ी होकर स्टील की भगोनी से पानी नीचे फेंक रही थी। बालकनी से तीन फीट की दूरी से 33 केवी की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है।

पानी फेंकते समय करंट अनुष्का को लग गया। करंट अनुष्का के शरीर से फूट कर निकला, जिससे कपड़ों में आग लग गई और गंभीर रूप से झुलस गई। धमाके की आवाज व चिल्लाने पर परिजन बाहर आए।

परिजनों ने तुरंत बालिका पर पानी डालकर आग बुझाई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और बालिका को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद हाईटेंशन लाइन को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय