Home » राजस्थान » आरोपी RPS रितेश ने एडिट कर बनवाई थी फेक FIR:एक करोड़ की वसूली मामले में साथी ने की मदद, कॉपी कर डलवाए थे अफसर के साइन

आरोपी RPS रितेश ने एडिट कर बनवाई थी फेक FIR:एक करोड़ की वसूली मामले में साथी ने की मदद, कॉपी कर डलवाए थे अफसर के साइन

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की फेक FIR बनाकर एक करोड़ की वसूली के मास्टर माइंड RPS के मददगार साथी को महेश नगर थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने पर मास्टर माइंड RPS रितेश पटेल और अरेस्ट साथी इरफान खान को कोर्ट में शनिवार को पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

प्रिंटिंग प्रेस पर किया था फर्जीवाड़ा SHO (महेश नगर) सुरेश यादव ने बताया- एसओजी की फेक FIR बनाकर एक करोड़ की वसूली का मास्टर माइंड RPS रितेश पटेल पुलिस रिमांड पर चल रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी रितेश पटेल ने अपने साथी इरफान खान की मदद से फेक FIR बनाना बताया था।

पुलिस टीम ने शनिवार सुबह दबिश देकर मास्टर माइंड पटेल के साथी इरफान खान (33) निवासी ब्यावर को अरेस्ट किया। आरोपी इरफान खान ने ब्यावर स्थित अपनी दुकान कोहनूर प्रिंटिंग पर फेक FIR में शब्दों की मैचिंग का काम किया था। पुलिस ने आरोपी इरफान खान को अरेस्ट कर उससे कम्प्यूटर व प्रिंटर जब्त किया।

साथी इरफान खान की मदद से FIR को एडिट कर शब्दों की मैचिंग करवाई थी।
साथी इरफान खान की मदद से FIR को एडिट कर शब्दों की मैचिंग करवाई थी।

खुद बनाई FIR, साथी से करवाई एडिट पुलिस सूत्रों के मुताबिक RPS रितेश पटेल ने खुद फेक FIR बनाई थी। RPS रितेश पटेल ने SOG की पहले से दर्ज FIR कॉपी की नकल की थी। उसके आधार पर SOG की फेक FIR बनाई। अपने साथी इरफान खान की मदद से FIR को एडिट कर शब्दों की मैचिंग करवाई थी। साथ ही FIR को प्रमाणित करने के लिए SOG के एडिशनल एसपी के साइन कॉपी कर डलवाए थे।

पुलिस की ओर से जांच की जा रही है कि आरोपी रितेश पटेल ने FIR बनाने में किस टूल और इलेक्ट्रानिक डिवाइस का यूज किया था। जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी मास्टर माइंड रितेश पटेल पुलिस को गुमराह करने के प्रयास कर रहा है।

यह है मामला RPS रितेश पटेल 2019 बैच का आरपीएस अफसर है। बजरी के लेन-देन एक मामले में एपीओ चल रहा था। एपीओ रहते हुए भी पटेल ने एक फर्जी FIR तैयार की और पीड़ित को डरा- धमकाकर एक करोड़ रुपए मांगे थे। इसमें से 25 लाख रुपए ऑनलाइन और 25 लाख रुपए नकद ले भी ले लिए थे।

विवादित अफसर के खिलाफ ये 6 मामले भी दर्ज राजस्थान के RPS रितेश पटेल शुरू से ही विवादित रहे। विवादित RPS रितेश पटेल के खिलाफ 6 मामले हैं। इसके बाद SOG की फेक FIR मामले में आरोपी रितेश पटेल को अरेस्ट किया गया है।

  1. जून-2017 में बिलाड़ा थाने में मोबाइल पर अश्लील मैसेज करने का केस दर्ज हुआ।
  2. साल-2019 में जयपुर के गांधी नगर थाने में इसकी बैचमेट ने दर्ज करवाया था कि मेरे नाम से दूसरों को धमकाया गया।
  3. फरवरी-2021 में बिलाड़ा थाने में महिला टीचर ने रेप का केस दर्ज करवाया।
  4. सितंबर-2021 में सोजत थाने में अश्लील वीडियो भेजने और ब्लैकमेल का केस दर्ज हुआ।
  5. मई-2024 में भीलवाड़ा में डोडा तस्करों से डील करने के आरोप लगे।
  6. सितंबर-2024 में भीलवाड़ा में बजरी माफिया से दोस्ती के चलते बजरी से भरे ट्रैक्टर पास करवाने के लिए मौके पर जाकर धमकाया और अपने ही सीआई से उलझ पड़ा था।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय