Home » राजस्थान » जयपुर में ज्वेलरी शॉप की दीवार तोड़कर अंदर घुसे बदमाश:कैश समेत लाखों रुपए के जेवरात लेकर भागे, CCTV फुटेज को खंगालने में जुटी पुलिस

जयपुर में ज्वेलरी शॉप की दीवार तोड़कर अंदर घुसे बदमाश:कैश समेत लाखों रुपए के जेवरात लेकर भागे, CCTV फुटेज को खंगालने में जुटी पुलिस

जयपुर में ज्वेलरी शॉप की दीवार तोड़कर अंदर घुसे बदमाश लाखों रुपए की कीमत के जेवरात और कैश चोरी कर भाग गए। चोरी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची नारायण विहार थाना पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज को खंगालने के साथ चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

नारायण विहार थाने के ASI रामकरण ने बताया कि लवकुश नगर-फर्स्ट नारायण विहार निवासी मनोज कुमार सोनी (45) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

जयपुर में ज्वेलरी शॉप की दीवार तोड़कर अंदर घुसे बदमाश लाखों रुपए की कीमत के जेवरात और कैश चोरी कर भाग गए।(इमेज-एआई सोर्स)
जयपुर में ज्वेलरी शॉप की दीवार तोड़कर अंदर घुसे बदमाश लाखों रुपए की कीमत के जेवरात और कैश चोरी कर भाग गए।(इमेज-एआई सोर्स)

बदमाशों ने चोरी की नीयत से ज्वैलरी शॉप को निशाना बनाया

रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि मांग्यावास रोड पर उनकी मां कृपा ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। बुधवार रात को वह रोज की तरह रात करीब 9 बजे शॉप को लॉक कर स्टाफ के साथ घर चले गए। देर रात बदमाशों ने चोरी की नीयत से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया।

शॉप के जीने के नीचे की दीवार तोड़कर बदमाशों ने अंदर की एंट्री

शॉप के जीने के नीचे की दीवार तोड़कर बदमाशों ने अंदर एंट्री की। शॉप के अंदर घुसे बदमाश लाखों रुपए कीमत के गहने-कैश चोरी कर उसी रास्ते से फरार हो गए।

अगले दिन सुबह शॉप ओपन करने पर अंदर सामान बिखरा मिलने के साथ दीवार टूटी मिली। चोरी का पता चलने पर नारायण विहार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय