Home » राजस्थान » कांग्रेस स्पष्ट करें वह मजदूरों और किसानों के साथ है या फिर उन ताकतों के साथ जो भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से लाभ उठाते है:— मदन राठौड़

कांग्रेस स्पष्ट करें वह मजदूरों और किसानों के साथ है या फिर उन ताकतों के साथ जो भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से लाभ उठाते है:— मदन राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस के अन्य नेताओं द्वारा वीबी—जी राम जी को लेकर जनता के बीच जानबूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है। कांग्रेस की यह राजनीति न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि ग्रामीण मजदूरों, किसानों और गरीब परिवारों के हितों के साथ खुला खिलवाड़ भी है। डोटासरा द्वारा जिस तथाकथित “45 दिन के अभियान” की घोषणा की जा रही है, वह वास्तव में “झूठ बोलो, भ्रम फैलाओ और राजनीति करो” का अभियान है। कांग्रेस को समझना चाहिए कि झूठ के सहारे लंबे समय तक जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता। डोटासरा और गहलोत को इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना राजनीति से बचना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस यह प्रचार कर रही है कि वीबी जी राम जी लागू होने से ग्रामीण रोजगार व्यवस्था समाप्त हो जाएगी, मजदूरी मिलने में दिक्कत आएगी और नई प्रणाली से गड़बड़ियाँ बढ़ेंगी। यह सब सरासर झूठ है। सच्चाई यह है कि कांग्रेस जनता को गुमराह कर अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की असफल कोशिश कर रही है।

राठौड़ ने कहा कि हकीकत यह है कि “वीबी जी राम जी” के तहत मनरेगा को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और मजदूर हितैषी बनाया गया है। काम के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पहले से अधिक बढ़े हैं। किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 60 दिन का कृषि ब्रेक दिया गया है, ताकि खेती और मजदूरी के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो सके। मजदूरों को समय पर उनका मेहनताना मिले, इसके लिए हर सप्ताह मजदूरी भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इससे मजदूरों को साहूकारों के चंगुल से मुक्ति मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि वीबी जी राम जी में बायोमेट्रिक हाजिरी और एआई आधारित निगरानी प्रणाली लागू कर फर्जी हाजिरी, दलालों और भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाई गई है। जो लोग वर्षों तक मनरेगा में भ्रष्टाचार से लाभ उठाते रहे, उन्हें यह पारदर्शी व्यवस्था रास नहीं आ रही है, इसलिए वे इसका विरोध कर रहे हैं। वीबी जी राम जी पूरी तरह देशहित, मजदूर हित और किसान हित में है। यह योजना गरीबों के अधिकारों को सुरक्षित करने, वास्तविक जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह मजदूरों और किसानों के साथ है या फिर उन ताकतों के साथ जो भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से लाभ उठाती रही हैं। भाजपा गरीब, किसान और श्रमिक के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है और किसी भी प्रकार के भ्रम और झूठ का तथ्यों के साथ जवाब देती रहेगी। प्रदेश की जनता अब सब समझ चुकी है। मजदूर और किसान सच्चाई जानते हैं और वे कांग्रेस की भ्रम फैलाने वाली राजनीति को स्वीकार नहीं करेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय