Home » राजस्थान » जयपुर में पति की हत्या का मामला: मंदिर ले जाने के बहाने जहर पिलाया, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची थी साजिश

जयपुर में पति की हत्या का मामला: मंदिर ले जाने के बहाने जहर पिलाया, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची थी साजिश

जयपुर में पति को जहर देकर हत्या करने के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी कविता मीणा ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार, कविता ने अपने बॉयफ्रेंड गणेश मीणा के साथ मिलकर पति महेश की हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कविता और गणेश करीब 9 साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे और शादी करना चाहते थे। करीब डेढ़ साल पहले कविता की शादी महेश से हो गई। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद भी दोनों का संपर्क बना रहा।

चार महीने पहले बनाई थी हत्या की योजना

आरोप है कि कविता ने करीब चार महीने पहले पति की हत्या की योजना बनाई थी। इसके लिए उसने अपने पिता से बहाने से कीटनाशक दवा मंगवाई थी। हालांकि, घर में जहर देने पर पकड़े जाने के डर से उसने यह योजना बदल दी।

मंदिर जाने के बहाने पति को ले गई बाहर

पुलिस के मुताबिक, 5 अगस्त को कविता ने महेश से मंदिर जाने की बात कही। रास्ते में उसने जूस खरीदा और उसमें कीटनाशक मिला दिया। महेश ने जूस पीने से मना किया तो कविता ने कथित तौर पर प्यार का वास्ता देकर उसे जूस पिला दिया।

कुछ देर बाद महेश की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। आरोप है कि इसके बावजूद कविता करीब डेढ़ घंटे तक उसे लेकर घूमती रही।

बॉयफ्रेंड भी मौके पर पहुंचा

पुलिस के अनुसार, बाद में गणेश अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। महेश को बाइक पर लेकर कई घंटे तक घूमने के बाद उसे विश्वकर्मा इलाके में 14 नंबर पुलिया के पास लाया गया। वहां उसकी मौत होने के बाद गणेश और उसके साथी मौके से चले गए।

CCTV से खुला मामले का राज

शुरुआत में पुलिस के सामने हत्या की वजह स्पष्ट नहीं थी। जांच के दौरान सामने आए CCTV फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिले। इसके बाद कविता के गणेश के साथ संबंधों की जानकारी सामने आई और जांच आगे बढ़ी।

विश्वकर्मा थाना पुलिस ने 19 अगस्त को कविता मीणा और गणेश मीणा को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को 21 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाना है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

बीकानेर में नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.41 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रीज

बीकानेर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों पर