Home » राजस्थान » शोरूम पर फायरिंग के आरोपी को घटनास्थल ले गई पुलिस:हथियार छीनकर भागने समय पुलिस ने पैर में मारी थी गोली; मैसूर में भी 10 करोड़ का लूटा था सोना

शोरूम पर फायरिंग के आरोपी को घटनास्थल ले गई पुलिस:हथियार छीनकर भागने समय पुलिस ने पैर में मारी थी गोली; मैसूर में भी 10 करोड़ का लूटा था सोना

सीकर में तनिष्क शोरूम पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपी बिट्टू कुमार को पुलिस घटनास्थल पर लेकर पहुंची और वारदात से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की। आरोपी इससे पहले पुलिस की गिरफ्त से निकलने के लिए हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर चुका था, जिस दौरान पुलिस कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है और उस पर मैसूर में करीब 10 करोड़ रुपए के सोने की लूट में शामिल होने का भी आरोप है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम कैसे दिया, इस पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। हालांकि, मामले में 5 आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।

सीकर के एसके हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी को घटना स्थल पर पुलिस ले गई।
सीकर के एसके हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी को घटना स्थल पर पुलिस ले गई।

बदमाशों ने लूट के इरादे से शोरूम पर किया था फायर

दरअसल, 26 जुलाई की सुबह करीब 11:40 बजे सिल्वर जुबली रोड स्थित तनिष्क शोरूम पर वारदात हुई थी। जहां तीन फर्जी नंबरों की बाइक पर 6 बदमाश आए थे। इस दौरान बदमाशों ने लूट के इरादे से वहां एक फायर भी किया था। शोरूम स्टाफ के द्वारा सायरन बजाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए।

टॉयलेट का नाम कर पुलिस जवान के हाथ से हथियार लेकर भागने लगा आरोपी

पुलिस ने 8 अगस्त को घटना में शामिल मास्टर माइंड बिट्टू कुमार उर्फ अजीत आनंद(28) निवासी मोती बिहारी और घटना में सहयोग करने वाले अन्य दो आरोपी राहुल और संजीव को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद सीकर के रघुनाथगढ़ में आरोपी बिट्टू ने पुलिस के टॉयलेट करने की बात कहकर गाड़ी रुकवाई और पुलिस जवान के हाथ से हथियार छीनकर भागने लगा।

पुलिस जवान से हथियार छीनकर भागते समय आरोपी को पुलिस ने पैर में गोली मारी थी।
पुलिस जवान से हथियार छीनकर भागते समय आरोपी को पुलिस ने पैर में गोली मारी थी।

मामले में अन्य दो आरोपियों को पहले ही भेजा जेल

इस दौरान इंस्पेक्टर सुनील जांगिड़ ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से आरोपी बिट्टू के पैर में गोली मार दी थी। जिसका करीब एक सप्ताह तक सीकर के एसके हॉस्पिटल में चल रहा था। बुधवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज करने के बाद पुलिस कस्टडी में लिया गया। हालांकि, आरोपी राहुल और संजीव को पहले ही जेल भेज दिया गया है।

लेकिन आरोपी बिट्टू को आज(गुरुवार) पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद पुलिस उसे मौका तस्दीक के लिए घटनास्थल पर लेकर आई। जहां आरोपी ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस आरोपी को वापस थाने ले गई। जहां पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।

26 जुलाई की सुबह आरोपियों ने शोरूम में लूट की कोशिश की थी।
26 जुलाई की सुबह आरोपियों ने शोरूम में लूट की कोशिश की थी।

आरोपी ने मैसूर में भी 10 करोड़ की सोने की लूट की वारदात को दिया था अंजाम

बता दें कि 28 दिसंबर 2025 को भी आरोपी बिट्टू कुमार मैसूर में स्काई शोरूम पर 10 करोड़ रुपए के सोने की लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपी बिट्टू उस घटना का मास्टरमाइंड था। आरोपी पर पूर्व में 12 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी बिट्टू बिहार में 2 मर्डर भी कर चुका है। फिलहाल पुलिस अब सीकर में उसके साथ घटना में शामिल अन्य 5 फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

वहीं आरोपी बिट्टू सरदार गैंग का मेंबर भी बताया जा रहा है। गैंग भारत के कई इलाकों में लूट और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम दे चुकी है। गैंग के लोग फर्जी नंबरों के वाहनों से वारदात करते है। जहां पर रुकते हैं, वहां फर्जी आईडी से बुकिंग करते है। वारदात करने के बाद गाड़ियों के जरिए फरार हो जाते हैं।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

बीकानेर में नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.41 करोड़ की प्रॉपर्टी फ्रीज

बीकानेर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों पर