Home » राजस्थान » हेरिटेज वॉक के साथ हुआ अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का रंगारंग आगाज

हेरिटेज वॉक के साथ हुआ अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का रंगारंग आगाज

अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज शुक्रवार को बीकानेर जिले में हेरिटेज वॉक के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास और जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने फीता काटकर हेरिटेज वॉक का शुभारंभ किया।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि तीन दिवसीय ऊंट उत्सव से बीकानेर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही भारत सरकार के कुछ संस्थानों से लोक कलाकारों को जोड़ जाएगा। श्री मेघवाल ने कहा कि एक हजार हवेलियों वाले बीकानेर शहर में हवेलियों को कोई आंच नहीं आने दी जाएगी।

हेरिटेज वॉक में बीकानेर की स्थापत्य कला, व्यंजन और लोक कलाओं के विविध आकर्षक रंग देखने को मिले। हैरिटेज वॉक में देशी- विदेशी सैलानी, स्थानीय निवासियों सहित जनप्रतिनिधि व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी बीकानेरी रंगों में सराबोर नजर आए।

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने परिसर में स्थापित सूर्य नमस्कार की बारह मुद्राओं पर आधारित स्कल्पचर्स का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार के फायदों के बारे बताया और कहा कि यह मुद्राएं आमजन को सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने संदीप नौलखा की पहल पर उद्योग संघ परिसर में तैयार बिजली रहित, पर्यावरण अनुकूल जल शीतलन व्यवस्था का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने उद्योग संघ की गतिविधियों की सराहना की।

केन्द्रीय कानून मंत्री ने विदेशी पावणो की अगवानी की तथा उनके साथ जाजम पर बैठकर बाजरे की रोटी, राबड़ी, खीचड़ा, सांगरी की सब्जी और पापड़-फळी सहित परम्परागत भोजन का लुत्फ उठाया। विदेशी मेहमानों के लिए यह नया अनुभव था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines