Home » राजस्थान » ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला

जयपुर। जयपुर पूर्व पुलिस की ओर से ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, सांगानेर में महिला सुरक्षा, बाल अपराध की रोकथाम और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में 1,370 से अधिक विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ ने भाग लिया।

कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महिला अपराध अनुसंधान सेल, जयपुर पूर्व राजेश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर, थाना मालपुरा गेट के थानाधिकारी तथा महिला थाना प्रभारी मंजू चौधरी ने विद्यार्थियों और स्टाफ को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, ओटीपी और बैंकिंग से जुड़ी धोखाधड़ी के साथ-साथ सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में जागरूक किया। साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम और किसी घटना के सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

कार्यशाला में विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, बाल अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए सतर्क एवं जागरूक रहने का संदेश दिया गया। पुलिस ने विद्यार्थियों से साइबर दुनिया में सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

जयपुर पूर्व पुलिस के अनुसार युवाओं को जागरूक और सजग बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थी महिला एवं बाल सुरक्षा के साथ-साथ साइबर अपराधों के प्रति भी सजग रह सकें।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

टीबी मुक्त भारत अभियान की गतिविधियों में गंभीरता बरतने के निर्देश

जयपुर। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने गुरूवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से टीबी मुक्त भारत