Home » राजस्थान » अजमेर में अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर महिला से रेप:वायरल करने की दी धमकी,पीड़ित ने बच्चों और जेठ से पिटवाने का भी लगाया आरोप

अजमेर में अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर महिला से रेप:वायरल करने की दी धमकी,पीड़ित ने बच्चों और जेठ से पिटवाने का भी लगाया आरोप

अजमेर के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने एक युवक पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बच्चों और जेठ से मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नसीराबाद सदर थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि उसके गांव के एक युवक के द्वारा इंस्टाग्राम से मोबाइल नंबर निकाल कर उसे कॉल किया गया। आरोपी ने दोस्ती करने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि आरोपी के द्वारा उसके बाथरूम जाने के अश्लील वीडियो लेकर उसे ब्लैकमेल किया गया। वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार रेप किया।

एक दिन आरोपी की मां ने भी उसे देख लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया की उसके बाद से आरोपी के परिवार वाले लगातार उसके बच्चों को परेशान कर रहे हैं। जान से मारने की धमकी देकर मारपीट भी की गई है। पीड़िता की शिकायत पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास