Home » राजस्थान » पाली में स्कोर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:तेज रफ्तार से आ रहे स्कोर्पियो सवार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर

पाली में स्कोर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:तेज रफ्तार से आ रहे स्कोर्पियो सवार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर

पाली में मंगलवार को तेज रफ्तार से आ रहे स्कोर्पियो सवार ने बाइक, ट्रेक्टर सहित तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने बॉडी मॉर्च्युरी में रखवाई और मामले की जांच शुरू की।

जेतपुर थाने के SHO अरुण कुमार ने बताया कि हादसा मंगलवार को पाली जिले के जेतपुर थाना क्षेत्र के अमकली फांटे के पास हुआ। तेज रफ्तार से आ रहे स्कोर्पियो ड्राइवर ने बाइक, ट्रेक्टर सहित तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जालोर जिले के कुंआरड़ा निवासी मसराराम की मौत हो गई। वह अमरतिया धाम मेले में आया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाया और मृतक की बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाकर जांच शुरू की।

सोमवार रात को हादसे में हुई थी दो जनों की मौत बता दे कि सोमवार रात को भी जेतपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकराने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। रात के अंधेरे में उन्हें सड़क पर बिना लाइट जलाए खड़ा ट्रेलर दिखाई नहीं दिया था। जिससे हादसा हुआ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास