Home » राजस्थान » कांग्रेस सरकार को धक्का देकर सत्ता से बाहर करने को तैयार: सीपी जोशी

कांग्रेस सरकार को धक्का देकर सत्ता से बाहर करने को तैयार: सीपी जोशी

जयपुर(सुनील शर्मा)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज बड़ी सादड़ी से भाजपा प्रत्याशी गौतम दक के नामांकन में सम्मिलित हुए और सभा को संबोधित किया।सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समय आ गया है कांग्रेस की धोखेबाज सरकार को सत्ता से धक्का मारकर हटाने का जिन्होंने 2018 में झांसेबाज़ी और झूठे वादे कर सत्ता हासिल की और प्रदेश की जनता को धोखा दिया।इस धोखे से प्रदेश का जवान,किसान,महिला,युवा,दलित, वंचित,व्यापारी,कर्मचारी सभी पीड़ित रहे हैं।

जनता का रोष कांग्रेस को प्रदेश और बड़ी सादड़ी से हमेशा के लिए विदा करेगा और प्रदेश में अबकी बार और फिर बार बार भाजपा सरकार बनेगी।इस दौरान सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश और मेवाड़ की धरती को कलंकित करने का काम किया है।यह झाला मन्ना की धरती है, जिन्होंने अपने बलिदान से हिंदुजा सूरज महाराणा प्रताप की रक्षा की थी। मेवाड़ की धरती को कभी पराधीन नहीं होने दिया।इस देश में कई आक्रांता आए कोई सनातन को समाप्त नहीं कर पाया।कांग्रेस के ये लोग सनातन को समाप्त करने की बात करते हैं।सनातन हमारे रग रग और दिलों दिमाग में बसा है।सनातन को गाली देने वाले सुन लेना 25 नवंबर को प्रदेश की जनता ईवीएम का बटन दबाकर ऐसा करारा जवाब देगी कि तुम्हारी सात पीढियां सनातन को गालियां देना भूल जाएगी।


सीपी जोशी ने कहा कि जनता को सिर्फ मोदी गारंटी पर भरोसा है जिन्होंने जो कहा कर दिखाया।गरीबों को आवास योजना में पक्का घर,हर घर में शौचालय,उज्ज्वला योजना में सिलेंडर,हर आदमी का बैंक में खाता खोला,मनरेगा का पैसा सीधा खाते में भेजने का काम,गरीब के इलाज आयुष्मान योजना शुरू की।वह भी अपने पूरे कार्यकाल में।प्रदेश कांग्रेस सरकार की तरह सिर्फ चुनावों के समय गारंटियां नहीं दी।सदैव काम करके दिखाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की