Poola Jada
Home » राजस्थान » सीकर में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया:फिर होटल में किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, 5 लोगों पर केस

सीकर में नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया:फिर होटल में किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, 5 लोगों पर केस

सीकर जिले में 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए उसे धमकाया और कई बार रेप किया।

पुलिस को दी शिकायत में 18 साल की युवती ने बताया- जब वह 17 साल की थी तो आरोपी ने उससे बातचीत करके नजदीकियां बढ़ाई। आरोपी ने नाबालिग के अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। आरोपी ने दबाव बनाकर शादी करने के बहाने नाबालिग को भगाया।

वीडियो वायरल करने की धमकी दी इसी दौरान आरोपी युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद कई बार होटल में नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। जब नाबालिग ने विरोध किया तो अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

5 लोगों पर मामला दर्ज किया आरोपी युवक के घर वालों ने भी इस अपराध में उसका सहयोग किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता सहित कुल 5 परिजनों पर पॉ​​क्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश