Home » राजस्थान » विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सिरोही: रेवदर थाने के नया पिपलिया गांव में सोमवार देर रात्री को एक विवाहिता ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद सूचना पर सीओ राजीव राहड व सीआई कपुराराम चौधरी भी मोके पर पहुंचे ओर पुलिस ने लोगों की मदद से शव को उतारकर रेवदर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.

जानकारी के अनुसार विवाहिता के भाई ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि मेरी बहन सविता का विवाह करीब 3 साल पहले नया पिपलिया गांव में बलवंत राम के साथ हुआ था. जो विवाह के बाद अपने ससुराल में ही रहती थी लेकिन सोमवार रात्रि को ससुराल से रिपोर्टकर्ता के जीजा ने फोन से बताया कि आपकी बहन सविता ने फांसी खाकर आत्महत्या कर ली है.

इसके बाद परिजन पहुंचे तो मृतका विवाहिता गले में दुपट्टा लगा हुआ था और उसकी लाश फर्श पर पड़ी हुई थी.  जिसके शव को सोमवार देर रात्रि को पुलिस ने विवाहिता के शव को रेवदर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और आज सुबह पोस्टमार्टम कर शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने परिजनों के द्वारा दी रिपोर्ट के अनुसार जांच की जा रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की