Poola Jada
Home » राजस्थान » महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का नहीं हुआ खुलासा

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का नहीं हुआ खुलासा

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले के बिछीवाडा थाना क्षेत्र के चुंडावाडा गांव में एक महिला ने घर के पास पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डूंगरपुर जिले की बिछीवाडा थाना पुलिस के अनुसार चुंडावाडा निवासी प्रेमिला पत्नी लक्ष्मण डामोर अपने घर के पास एक पेड़ से लटकी हुई मिली. घटना की सुचना पर मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई. पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया.

इधर पीहर पक्ष के आने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतरवाया. वहीं पुलिस ने शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इधर महिला की मौत के बाद उसके तीन बच्चो के सिर से मा का साया उठ गया है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की