Home » राजस्थान » पिज्जा रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुकसान

पिज्जा रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुकसान

अलवर: अलवर शहर के नंगली सर्किल के निकट जयंती मॉल के सामने बीती रात मामा पिज्जा रेस्टोरेंट में आग लग गई. आग से कई लाख रुपए का नुकसान हुआ है. लेकिन समय पर आग काबू पाने से कई बड़े शोरूम व दुकानों को बचा लिया गया.

आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है फायर ऑफिसर ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी. आग पहले से लगी हुई थी. मौके पर दमकल व टीम के साथ पहुंचे. तीन दमकल वाहन बुला लिए गए. लेकिन एक वाहन से ही आग को काबू पा लिया गया. रेस्टोरेंट के अंदर फ्रीज व एसी सहित अन्य सामान जला है. गीजर व कीचन की तरफ भी आग लगी है.

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्कि हो सकता है. फिर भी आग से काफी नुकसान हुआ है. अमित ने बताया कि मालिक रेवाड़ी का बताया गया. जिसे सूचना दी गई. उसके बाद कर्मचारी आया. जिसने बताया कि अंदर तीन सिलेंडर भी रखे हैं. लेकिन आग को बुझा सिलेंडर बाहर निकाल लिए गए.

सिलेंडर तक आग पहुंच जाती तो आसपास की दुकानों में भी आग लग सकती थी. समय पर टीम पहुंचने से बड़े हादसे को टाल दिया. वरना आसपास कई बड़े शोरूम व दुकान हैं. यह मल्टी स्टोरी है. पिजा रेस्टोरेंट ग्राउंड फ्लॉर पर है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की