Home » राजस्थान » ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, ऋण, कौशल विकास और उद्यमशीलता के ज़रिए आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है- ग्रामीण विकास मंत्री

‘लखपति दीदी’ योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, ऋण, कौशल विकास और उद्यमशीलता के ज़रिए आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है- ग्रामीण विकास मंत्री

ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में ‘लखपति दीदी’ योजना महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जाता है। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का वित्तीय साक्षरता, ऋण, कौशल विकास, और उद्यमशीलता के ज़रिए आत्मनिर्भर बनाया जाता है ताकि ये महिला ‘लखपति दीदी’ बन सके और उनकी आय प्रति वर्ष 1 लाख रूपये हो जाए।

ग्रामीण विकास मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक शोभा चौहान द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि सोजत विधानसभा क्षेत्र में राजीविका के अन्तर्गत एक हजार 392 स्वयं सहायता समूह गठित है, जिनमें 20 हजार 621 महिलाएं जुडी हुई हैं। इनमें से 278 स्वयं सहायता समूहों की 2 हजार 768 महिलाएं लखपति दीदी की श्रेणी में आती हैं। उन्होंने इनका विवरण सदन के पटल पर रखा।

इससे पहले सदस्य के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने या लखपति दीदी बनने के लिए कोई आवेदन नहीं लिया जाता है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास