Home » राजस्थान » सीकर में पारा 3 डिग्री बढ़ा, न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री:दिन-रात के टेम्प्रेचर में तेजी, 11 फरवरी से फिर चलेंगी सर्द हवाएं

सीकर में पारा 3 डिग्री बढ़ा, न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री:दिन-रात के टेम्प्रेचर में तेजी, 11 फरवरी से फिर चलेंगी सर्द हवाएं

सीकर में आज बादलवाही बढ़ने से सर्द हवाएं थोड़ी कमजोर पड़ी हैं, ऐसे में आज सुबह की सर्दी कम रही। आज पारे में 3 डिग्री का उछाल देखने को मिला है। सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर रविवार को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

अभी 2 दिन बना रहेगा सर्दी का असर

सीकर समेत शेखावाटी क्षेत्र में दिन में धूप की तल्खी बढ़ने लगी है। बादलों की आवाजाही के कारण आज सुबह सर्द हवाओं की गति धीमी रही। सीकर में अभी 2 दिन तक सुबह-शाम सर्दी का दौर बना रहेगा। 11 फरवरी को फिर ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। इस सप्ताह के अंत में सर्दी का असर‌ पूरी तरह कमजोर होने‌ का अनुमान है।

सीकर में अब वेदर डिस्टर्बेंस पूरी तरह खत्म हो गए हैं। दिन में धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है, हालांकि सुबह-शाम की सर्दी अब भी है। रविवार शाम‌ के बाद से ठंडी हवाएं कमजोर हैं। सीकर जिले में आज बादल छंटते ही दिन में धूप खिलेगी। जिले में अब सर्दी का‌ असर पूरी तरह कमजोर पड़ गया है। 13 फरवरी से सीकर जिले के तापमान में निरंतर बढ़ोतरी होगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील