Home » राजस्थान » बस और कार के बीच भीषण टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

बस और कार के बीच भीषण टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

सवाईमाधोपुरः सवाईमाधोपुर के बामनवास में भीषण सड़क हादसा हुआ. जहां रोडवेज बस और कार में हुई जोरदार भिड़ंत के चलते तीन लोगों की मौत हो गयी है. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से  घायल हो गये है. जिनमें से दो गंभीर की हालत बेहद नाजुक बतायी जा रही है. जिन्हें जयपुर और गंगापुर रैफर कर दिया गया .

घटना की सूचना मिलने पर बामनवास डिप्टी संतराम और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे. दरअसल रोडवेज बस और स्विफ्ट कार में हुई जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से  घायल हो गये है. फिलहाल दो लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. जिन्हें जयपुर और गंगापुर रैफर कर दिया गया है. मामले को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने पिपलाई क्षेत्र में जाम लगा दिया है.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील