Home » राजस्थान » ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

बाड़मेरः दिवाली की खुशियों के बीच बाड़मेर में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है. धोरीमन्ना एनएच-68 सूरते की बेरी के पास ट्रेलर और कार में भीषण भिड़ंत हो गयी. हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गयी है. जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है.

बताया जा रहा है कि परिवार महाराष्ट्र से जैसलमेर घूमने के लिए जा रहा था. लेकिन उससे पहले ही हुए हादसे के चलते परिवार में मातम छा गया है. धोरीमन्ना क्षेत्र के एनएच-68 सूरते की बेरी के पास कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गयी. घटना में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गयी है. जिसने दिवाली के इस माहौल के बीच सभी को हैरान करके रख दिया है. हादसे की सूचना मिलने पर धोरीमन्ना पुलिस मौके पर पहुंची. जहां से तमाम जानकारी जुटाने के बाद शवों को धोरीमन्ना CHC में रखवाया गया है. फिलहाल घटना को लेकर जांच की जारी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील