Home » राजस्थान » आज शाम को कल्याण धाम से निकलेगी शिव बारात:अघोरी भी होंगे शामिल,ढाई हजार सीकरवासी बनेंगे बाराती; देखें जिले के 10 मंदिरों के PHOTOS

आज शाम को कल्याण धाम से निकलेगी शिव बारात:अघोरी भी होंगे शामिल,ढाई हजार सीकरवासी बनेंगे बाराती; देखें जिले के 10 मंदिरों के PHOTOS

सीकर में महाशिवरात्रि के त्योहार पर सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना जोरों पर है। कल्याण धाम, गोपेश्वर महादेव मंदिर, वर्देश्वर महादेव मंदिर, राधा दामोदर महादेव मंदिर, गोविंददेव मंदिर स्थित एकादश महादेव, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर समेत सभी मंदिरों में पहले पहर की पूजा के साथ ही सुबह 4 बजे से धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं।

आज शाम को कल्याण धाम से शिव बारात निकलेगी। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरकर शिव बारात वापस कल्याण धाम पहुंचेगी, जहां शिव-पार्वती विवाह होगा, सभी सीकरवासी बाराती बनेंगे, इसके बाद महाआरती होगी। पुलिस ने भी शिव बारात को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की है।

शिव बारात में मेवाड़ी लोकनृत्य की झांकी, अघोरी शिवसेना, बाहुबली शिव, बाहुबली हनुमान प्रमुख आकर्षण होंगे। शिव बारात के रास्ते में पुष्पवर्षा और आतिशबाजी होगी। बारात संपन्न होने पर कल्याण धाम के सामने शिव-पार्वती का विवाह होगा।

सीकर में आज शाम को शिव बारात निकलेगी। अभी शिव विवाह के लिए तैयारियां जारी हैं।
सीकर में आज शाम को शिव बारात निकलेगी। अभी शिव विवाह के लिए तैयारियां जारी हैं।

जिलेभर के मंदिरों में श्रद्धालु भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर आक, धतूरा, बील का पत्ता, गाजर, भांग, भस्म बेर, सुगंध, ऋतुफल, दूर्वा, रोली-मोली चढ़ा रहे हैं। महादेव कॉलोनी स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

महादेव ट्रस्ट के ट्रस्टी संजय शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया है। मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। रात में चारों प्रहर की विशेष पूजा आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। उससे पहले महाआरती होगी।

कल्याण धाम में पिछले 4 दिन से पंचरक्षी जाप हो रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। हर-हर महादेव करते हुए आज शाम 5 बजे भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी। बारात में झांकियां, बैंड-बाजे और आकर्षक सजावट के साथ शहरवासी बाराती बनकर शामिल होंगे।

शिव बारात के रास्ते पर विशेष सजावट की गई है। ऐतिहासिक सैपऊ महादेव मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया है। कई मंदिरों में महाआरती और रात्रि जागरण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पूरे जिले में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

देखें जगह-जगह आयोजन के PHOTOS…

गोपेश्वर महादेव मंदिर
गोपेश्वर महादेव मंदिर
सीकर में महाशिवरात्रि पर घरों में भी पार्थिव शिवलिंग को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की जा रही है।
सीकर में महाशिवरात्रि पर घरों में भी पार्थिव शिवलिंग को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की जा रही है।
वर्देश्वर महादेव मंदिर, दधीची नगर, सीकर
वर्देश्वर महादेव मंदिर, दधीची नगर, सीकर
सीकर का धनेश्वर महादेव मंदिर, माथुर कॉलोनी। महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में भक्त दर्शन को पहुंचे हैं
सीकर का धनेश्वर महादेव मंदिर, माथुर कॉलोनी। महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में भक्त दर्शन को पहुंचे हैं
सीकर में अरावली की ऊंची पहाड़ी पर स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में पं. आनंद भारती के सान्निध्य में शिवलिंग के 1008 पार्थिव विग्रह का पूजन किया जा रहा है।
सीकर में अरावली की ऊंची पहाड़ी पर स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में पं. आनंद भारती के सान्निध्य में शिवलिंग के 1008 पार्थिव विग्रह का पूजन किया जा रहा है।
सीकर के राधा दामोदर मंदिर में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करते श्रद्धालु।
सीकर के राधा दामोदर मंदिर में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करते श्रद्धालु।
पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालु लगातार आ रहे हैं।
पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालु लगातार आ रहे हैं।
सीकर के कल्याण धाम में लगातार धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं।
सीकर के कल्याण धाम में लगातार धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं।
सीकर के गोविंददेव मंदिर में एकादश शिवलिंग की विशिष्ट पूजा का विशेष महत्त्व है। यहां एक ही जलहरी में 11 शिवलिंग विराजित हैं।
सीकर के गोविंददेव मंदिर में एकादश शिवलिंग की विशिष्ट पूजा का विशेष महत्त्व है। यहां एक ही जलहरी में 11 शिवलिंग विराजित हैं।
सीकर में राधाकिशनपुरा स्थित उदादास की ढाणी में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते दंपति।
सीकर में राधाकिशनपुरा स्थित उदादास की ढाणी में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते दंपति।
सीकर‌ जिले के नाथावतपुरा स्थित जोहड़ के शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। मंदिर में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने जलाभिषेक किया और मन्नत मांगी।
सीकर‌ जिले के नाथावतपुरा स्थित जोहड़ के शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। मंदिर में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने जलाभिषेक किया और मन्नत मांगी।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

मोहनलाल-सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड अधिकारी से 68 लाख की ठगी:दूसरा आरोपी अरेस्ट,खाता बेचकर साइबर ठगी में शामिल हुआ; अब खरीदने वाले की तलाश

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के एक रिटायर्ड अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 68 लाख रुपये की साइबर