Home » राजस्थान » मरुधरा में राजनीतिक दलों के दिग्गजों के दौरे, अब रोड शो और होंगे तूफानी दौरे

मरुधरा में राजनीतिक दलों के दिग्गजों के दौरे, अब रोड शो और होंगे तूफानी दौरे

जयपुर: राजस्थान में चुनावी रण में दिग्गज उतरने को तैयार. अब रोड शो और तूफानी दौरे होंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ,बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,योगी आदित्यनाथ राजस्थान के चुनावी रण में गरजेंगे.कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,राहुल गांधी,प्रियंका गांधी करेंगे कांग्रेस का तूफानी प्रचार. बीएसपी सुप्रीमो मायावती भी राजस्थान के रण में गरजने को तैयार हैं. अब तक राजस्थान में चुनावी बयार नजर नहीं आई.अब नजर आने वाली है.मरुधरा के चुनावी आसमान में बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज चुनावी जनसभाओं और रोड शो के लिए तैयार है.

गरजेंगे बीजेपी के दिग्गज:
-पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आयेंगे राजस्थान
-15 नवंबर को PM नरेंद्र मोदी की बायतु में होगी सभा
-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 16 नवंबर को राजसमंद में होगी सभा
-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 4 दिन राजस्थान दौरे पर रहेंगे
-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का 2 दिन राजस्थान में करेंगे सभा
-यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ 5 दिन राजस्थान में संभालेंगे मोर्चा
-16 नवंबर को योगी आदित्यनाथ की पीपल्दा,केशोरायपाटन,केकड़ी और पुष्कर में होगी सभा
-14 नवंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आएंगी जयपुर
-14 नवंबर को केंद्रीय मंत्री रामेश्वर आएंगे सुमेरपुर
-असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा 3 दिन प्रदेश दौरे पर रहेंगे
-उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी का 2 दिन राजस्थान में करेंगे दौरे

कांग्रेस दिग्गज करेंगे तूफानी प्रचार:
-16 नवंबर राहुल गांधी का चुनावी दौरा प्रस्तावित
-सूरतगढ़,तारानगर,नोहर और सार्दुल शहर का दौरा
-एआइसीसी चीफ खड़गे का 18 नवंबर को चुनावी
-वैर और अलवर के दौरे पर रहेंगे
-17नवंबर को प्रियंका गांधी वाड्रा का नाथद्वारा, चितौड़,सागवाड़ा का दौरा
-जनसभाओं के कार्यक्रम होंगे

बीएसपी सुप्रीमो मायावती के राजस्थान के चुनावी दौरे:
-राजस्थान में 8 चुनावी जनसभाएं करेगी
-17, 18 ,19 और 20 नवंबर को चुनावी जनसभाएं होगी
-17 नवंबर को धौलपुर और नदबई
-18 नवंबर को बानसूर
-19 नवंबर को करौली और नागपुर
-20 नवंबर को खेतड़ी और लाडनूं
-1 दिन में दो जनसभाओं को करेंगी संबोधित
-पूर्वी राजस्थान और शेखावाटी में दौरे का कार्यक्रम

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील