Home » राजस्थान » कांग्रेस में छाई शोक की लहर, विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर का हुआ निधन, अब नए सिरे से होगा करणपुर में चुनाव

कांग्रेस में छाई शोक की लहर, विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर का हुआ निधन, अब नए सिरे से होगा करणपुर में चुनाव

राजस्थानः राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के बीच कांग्रेस के लिए शोक की खबर है. करणपुर के विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर नहीं रहे. दिल्ली में इलाज के दौरान कुन्नर का निधन हो गया है. जो पिछली सरकार में निर्दलीय जीत कर मंत्री बने थे. विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कुन्नर ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में 4 नवंबर को नामांकन दाखिल किया था. इसके बाद इस प्रकार की खबर बड़ा झटका साबित हो सकती है.

ऐसे में अब राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सिर्फ 199 सीटों पर ही मतदान होंगे. जबकि इससे पहले कुल 200 विधानसभा सीटों पर मतदान प्रक्रिया होनी थी. श्रीकरणपुर सीट पर 25 नवंबर को मतदान नहीं होगा. कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण नहीं होगा मतदान. यही कारण है कि यहां अब मतदान के लिए नई तारीख का ऐलान किया जायेगा.

बता दें कि विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. करणपुर से कांग्रेस उम्मीदवार थे कुन्नर. फिलहाल कुन्नर करणपुर से विधायक थे. ऐसे में अब करणपुर में नए सिरे से चुनाव कराये जायेंगे. अब यहां उपचुनाव होंगे. मौजूदा चुनाव के बाद इस सीट पर उपचुनाव की प्रक्रिया करायी जायेगी.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील