Home » जयपुर » क्राइम » मां की हत्या के लिए बेटी बनी ‘मास्टरमाइंड’, 7 लाख की सुपारी देकर कराया कत्ल, सड़क हादसे का रचा था खौफनाक ड्रामा

मां की हत्या के लिए बेटी बनी ‘मास्टरमाइंड’, 7 लाख की सुपारी देकर कराया कत्ल, सड़क हादसे का रचा था खौफनाक ड्रामा

प्रॉपर्टी और सरकारी नौकरी के लालच में रिश्तों का कत्ल, तीन महीने तक रची गई साजिश, पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

जयपुर पूर्व पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। प्रतापनगर थाना पुलिस ने सड़क हादसे के रूप में दिखाकर की गई महिला की सुनियोजित हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतका की बेटी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका की बेटी ने पैतृक संपत्ति और अनुकंपा नियुक्ति हासिल करने के लालच में अपने ताऊ और ताऊ के बेटे के साथ मिलकर मां की हत्या की साजिश रची थी। हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए सुपारी देकर बदमाशों को लगाया गया था। मामले में एक आरोपी बलराम उर्फ रवि अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस उपायुक्त रणजीता शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि 4 जुलाई को दर्ज प्रकरण संख्या 458/2026 की जांच अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल (आरपीएस), सहायक पुलिस आयुक्त हरिशंकर शर्मा (आरपीएस) के निर्देशन तथा प्रतापनगर थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक पूरणमल यादव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश किया।

पुलिस के अनुसार 4 जुलाई को महिला नीरज शर्मा की संदिग्ध सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। मृतका के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बहन को लंबे समय से ससुराल पक्ष और बेटी द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था तथा संपत्ति के लिए जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। जांच के दौरान घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज और स्कॉर्पियो वाहन की पड़ताल में यह स्पष्ट हुआ कि दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या की गई थी।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी आकाश शर्मा ने खुलासा किया कि उसे हेमंत शर्मा के माध्यम से सात लाख रुपये की सुपारी देकर महिला को वाहन से कुचलने का काम सौंपा गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की योजना करीब तीन माह से बनाई जा रही थी। पहले प्रयास में सफलता नहीं मिलने पर दोबारा रेकी कर स्कॉर्पियो वाहन से वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए थे।

जांच में मृतका की बेटी *आयुषी शर्मा* ने स्वीकार किया कि पिता की मृत्यु के बाद वह मां की जगह नौकरी चाहती थी, लेकिन मां स्वयं नौकरी पर लग गईं। इसी कारण उसने ताऊ के बेटे बलराम उर्फ रवि तथा अन्य आरोपियों के साथ मिलकर मां को रास्ते से हटाने की साजिश रची ताकि नौकरी और संपत्ति दोनों पर कब्जा किया जा सके। पुलिस के अनुसार इस साजिश में मृतका के ताऊ *मोहन स्वरूप शर्मा* की भी भूमिका सामने आई है।

*गिरफ्तार आरोपी*

* मोहित शर्मा (21), जिला भरतपुर

* आकाश शर्मा (23), जिला भरतपुर

* अरविंद शर्मा (21), जिला भरतपुर

* हेमंत शर्मा (20), जिला भरतपुर

* रोहित जाटव (22), जिला भरतपुर

* आयुषी शर्मा (23), जयपुर

* मोहन स्वरूप शर्मा (56), जिला भरतपुर

*फरार आरोपी:* बलराम उर्फ रवि।

विशेष टीम में शामिल अधिकारी
थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक पूरणमल यादव,एसआई गिरिराज,एएसआई बलदेव,एचसी दयाराम,हेड कांस्टेबल सुभाष चंद, गणेश,बिरदी चंद्र,दिलीप सिंह,दिलीप कुमार,मुकेश कुमार, महिला कांस्टेबल हंसा सहित तकनीकी शाखा के दयाराम की अहम भूमिका रही। विशेष रूप से हेड कांस्टेबल दयाराम (2414) और कांस्टेबल गणेश (9928) के प्रयासों से मामले का खुलासा हुआ।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines