मिशन जागृति: जयपुर दक्षिण पुलिस का बड़ा प्रहार, 2.550 किलो गांजा जब्त, सप्लायर गिरफ्तार”
न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर दक्षिण पुलिस ने विशेष अभियान ‘मिशन जागृति’ के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.550 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले शातिर तस्कर मांगीलाल सांसी (37) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा बरामद किया तथा तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (RJ14 DV 2792) भी जब्त कर ली। कार्रवाई के बाद पुलिस अब आरोपी से गांजे की सप्लाई चेन और अन्य तस्करों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) के निर्देशन में राज्यभर में चलाए जा रहे मिशन जागृति अभियान के तहत यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा (RPS) एवं सहायक पुलिस आयुक्त हेमेंद्र शर्मा के सुपरविजन में की गई। जिला विशेष टीम प्रभारी निरीक्षक विशम्भर, मुहाना थाना प्रभारी निरीक्षक गुरभूपेंद्र सिंह तथा साइबर सेल के हेड कांस्टेबल लोकेश कुमार के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर अचरावाला गांव में दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुहाना थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.





