Home » जयपुर » भंवरी देवी हत्याकांड को लेकर बड़ा प्रदर्शन, हजारों लोगों ने घेरा कलेक्ट्रेट

भंवरी देवी हत्याकांड को लेकर बड़ा प्रदर्शन, हजारों लोगों ने घेरा कलेक्ट्रेट

फलोदी जिले के लोहावट में 27 जुलाई की रात हुई भंवरी विश्नोई हत्याकांड की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को हजारों लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। नागौर चौराहे पर सभा के बाद प्रदर्शनकारी नागौर रोड, नगर परिषद और अंबेडकर सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों की संख्या इतनी अधिक थी कि कलेक्ट्रेट परिसर में जगह कम पड़ गई। बड़ी संख्या में लोग नेशनल हाईवे और रेलवे ओवरब्रिज पर भी नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और एसपी सतनाम सिंह को ज्ञापन सौंपकर हत्याकांड का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

लोगों ने लोहावट डीएसपी भवानी सिंह और एसएचओ हरिसिंह राजपुरोहित को हटाने की मांग भी रखी। कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे रहे।

भंवरी देवी हत्याकांड मामले का खुलासा नहीं होने के बाद मंगलवार को हजारों की भीड़ फलोदी पहुंची और कलेक्टर का घेराव किया।

घर के बाहर सो रही महिला की हत्या

27 जुलाई की रात जंभेश्वरनगर निवासी 32 वर्षीय भंवरी विश्नोई अपनी दोनों बेटियों के साथ घर के बाहर सो रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर ने उनके गले पर चाकू से हमला कर दिया।

मां की चीख सुनकर पास में सो रही बेटियां रामज्योति (16) और सोनू (10) जाग गईं। दोनों ने मां को बचाने के लिए हमलावर का सामना किया। इस दौरान आरोपी ने दोनों बच्चियों पर भी चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हमले में भंवरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बेटियां घायल हो गईं।

हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले 21 दिनों से लोहावट थाने के बाहर प्रदर्शन जारी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी, एसएचओ और डीएसपी को हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर ऑफिस का घेराव किया।

पूर्व विधायक ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

नागौर चौराहे पर आयोजित सभा में पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना के करीब तीन सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।

उन्होंने सवाल किया कि आखिर पुलिस किसे बचाने की कोशिश कर रही है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो पैदल जयपुर कूच कर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचकर अपनी मांग रखी जाएगी।

नागौर चौराहे पर सभा में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।

सभा में मंच पर मौजूद मृतका की बेटी सोनू, जो वारदात के समय घायल हुई थी।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लगभग 3,500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास 

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ ही