Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लगभग 3,500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लगभग 3,500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास 

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ ही डबल इंजन सरकार ग्रीन और क्लीन एनर्जी की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में लगभग 3 हजार 500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करने के साथ 71 पीएम ई-बसों को रवाना किया गया है। ये विकास कार्य एवं परियोजनाएं विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगी।
मुख्यमंत्री मंगलवार को एचसीएम रीपा में प्रदेशवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी आर्थिक विकास, ऊर्जा सुरक्षा और प्रदूषण मुक्त भविष्य की मजबूत नींव बन चुकी है। चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार, ऑटो इंडस्ट्री के लिए पीएलआई स्कीम और पीएम ई-ड्राइव जैसी पहल से ईवी इकोसिस्टम सुदृढ़ हो रहा हैं। यही कारण है कि वर्ष 2016 के बाद से देश में ईवी की बिक्री लगभग 46 गुना बढ़ी है।
 मुख्यमंत्री की प्रदेशवासियों को सौगातें—
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभिन्न शहरों के लिए लगभग 3 हजार 500 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
उन्होंने कुल 71 पीएम ई-बसों का शुभारंभ भी किया, जिनमें जयपुर एवं भीलवाड़ा की 24 ई-बसों का जयपुर से तथा अलवर, अजमेर, जोधपुर, कोटा एवं उदयपुर की 47 ई-बसों का वर्चुअल शुभारंभ शामिल है।
कार्यक्रम में श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत एक लाख 32 हजार 421 श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को 154 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। श्रमिकों को डिजिटल गैस डिटेक्टर एवं फायर रेस्क्यू किट वितरित किए गए।
स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। राज्य सरकार जल, विद्युत, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दों पर गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि राजस्थान आने वाले समय में समस्याविहीन और विकसित प्रदेश के रूप में देश में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद मंजू शर्मा तथा विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा और कैलाश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
 इन कार्यों का हुआ लोकार्पण:-
– आरयूएचएस जयपुर में 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीनें एवं 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन
– आरयूएचएस जयपुर में 18 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्नातक छात्रावास
– एसएमएस अस्पताल के आयुष्मान टावर के अंतर्गत कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज संस्थान
– चांदपोल के जनाना अस्पताल में 51 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नवीन आईपीडी टावर
– झोटवाड़ा के अभयपुर और दूदू विधानसभा के रेहलाना में उप स्वास्थ्य केन्द्र जनता को समर्पित
– राजस्थान पुलिस अकादमी में 12 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 300 प्रशिक्षुओं की क्षमता वाला महिला छात्रावास
– अजमेर में लगभग 24 करोड़ रुपये की राशि से सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण
– प्रदेश के नगरीय निकायों में 109 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 395 पिंक टॉयलेट सहित 506 शौचालय
– 57 निकायों में लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से एलईडी स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न विकास कार्य
 इन कार्यों का हुआ शिलान्यास:-
– नगरीय निकायों में बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 625 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 76 विकास कार्य
– अमृत 2.0 योजना के तहत जयपुर नगर निगम क्षेत्र में 465 करोड़ रुपये से अधिक के सीवरेज संबंधी कार्य, 507 किलोमीटर से अधिक की बिछेगी सीवर लाइन, 52 हजार आवासों को सीवर कनेक्शन से लगभग 13 लाख नागरिकों को मिलेगा लाभ
– जयपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए 81 करोड़ रुपये की लागत के सात कार्य, करतापुरा नाले के पास अण्डरब्रिज, अजमेर रोड पर पुरानी चुंगी जंक्शन पर अण्डरब्रिज, सीकर रोड, महल रोड और न्यू सांगानेर रोड पर यू-टर्न एवं सब-वे निर्माण सहित अन्य कार्य
– टोंक रोड और महल रोड को जोड़ने के लिए लगभग 60 करोड़ रुपये से यातायात विकास कार्य
– द्रव्यवती नदी पर 35 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से रूफटॉप सोलर
– झोटवाड़ा जयपुर में सैटेलाइट चिकित्सालय सहित विभिन्न विकास कार्य
newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines