Home » राजस्थान » डूंगरपुर में चलती कार पर अचानक पथराव, परिवार ने भागकर बचाई जान

डूंगरपुर में चलती कार पर अचानक पथराव, परिवार ने भागकर बचाई जान

डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र में देर रात चलती कार पर अज्ञात बदमाशों ने अचानक पथराव कर दिया। देवल के पास कांडुला मोड़ पर हुई इस घटना में कार के आगे और साइड के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि कार में सवार परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं लगी।

जानकारी के अनुसार, डूंगरपुर के हाउसिंग बोर्ड निवासी हेमेंद्र सिंह चौहान अपने बुआ के बेटे राजेंद्र सिंह गहलोत और उनकी पत्नी के साथ कानोड़-भींडर क्षेत्र में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे।

रात करीब 1:15 बजे परिवार स्विफ्ट कार से डूंगरपुर लौट रहा था। इसी दौरान कांडुला मोड़ के पास अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने कार पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। अचानक हुए हमले से कार सवारों में अफरा-तफरी मच गई।

पथराव के कारण कार का विंडशील्ड और साइड ग्लास टूट गया। खतरे को देखते हुए चालक ने तुरंत कार की गति बढ़ाई और किसी तरह वहां से निकलकर परिवार को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।

डूंगरपुर पहुंचने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। घटना के बाद हेमेंद्र सिंह चौहान ने सदर थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की जानकारी पुलिस को दी है।

देर रात सुनसान सड़क पर हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में भी चिंता और डर का माहौल है। पुलिस अब अज्ञात आरोपियों की पहचान करने और पथराव के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

पथराव में कार का शीशा टूटा।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS