Home » राजस्थान » जयपुर में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी

जयपुर में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी

राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जयपुर जिले में पहले चरण में 9 सितंबर को 2 नगर परिषद और 16 नगर पालिकाओं के लिए मतदान होगा। वहीं 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में पार्षदों के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

सभी निकाय चुनावों की मतगणना और परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। इसके बाद 21 सितंबर को मेयर और 22 सितंबर को डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव पार्षदों द्वारा किया जाएगा और मतदान वाले दिन ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

जयपुर शहर में करीब 24 लाख मतदाता अगले मेयर के चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। पार्षदों के लिए मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। वहीं मेयर और डिप्टी मेयर के लिए पार्षद सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान करेंगे।

आचार संहिता लागू जयपुर की 19 निकायों की चुनाव तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। बता दें कि जयपुर नगर निगम के कुल 150 वार्ड में से ओबीसी के लिए 30, एससी के लिए 20, एसटी के लिए 6 और अनारक्षित ओपन 63 और अनारक्षित महिला के लिए 31 वार्ड रिजर्व किए गए हैं। कुल 150 वार्ड में 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

मेयर पद सामान्य ओपन होने से अब भाजपा और कांग्रेस में दावेदारों की दौड़ तेज होगी। 150 वार्डों में 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि ओबीसी के 30, एससी के 20 और एसटी के 6 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। जयपुर का राजनीतिक इतिहास भी बताता है कि मेयर की कुर्सी कई नेताओं के लिए विधानसभा तक पहुंचने का रास्ता बनी है। ऐसे में इस बार मेयर की दौड़ सिर्फ नगर निगम तक सीमित नहीं, बल्कि नेताओं के राजनीतिक भविष्य से भी जुड़ी नजर आ रही है।

जयपुर के 150 वार्डों की लिस्ट…

वार्ड नंबर कैटेगरी
1 अनारक्षित ओपन
2 ओबीसी ओपन
3 अनारक्षित ओपन
4 अनारक्षित महिला
5 अनारक्षित ओपन
6 अनारक्षित महिला
7 अनारक्षित महिला
8 अनारक्षित महिला
9 अनारक्षित महिला
10 ओबीसी महिला
11 अनारक्षित ओपन
12 ओबीसी ओपन
13 अनारक्षित ओपन
14 अनारक्षित ओपन
15 अनारक्षित ओपन
16 अनारक्षित ओपन
17 अनारक्षित ओपन
18 ओबीसी ओपन
19 अनारक्षित ओपन
20 अनारक्षित महिला
21 अनारक्षित ओपन
22 अनारक्षित ओपन
23 ओबीसी ओपन
24 अनारक्षित ओपन
25 अनारक्षित महिला
26 ओबीसी महिला
27 ओबीसी ओपन
28 अनारक्षित ओपन
29 अनारक्षित ओपन
30 अनारक्षित ओपन
31 अनारक्षित ओपन
32 अनारक्षित महिला
33 ओबीसी महिला
34 अनारक्षित ओपन
35 अनारक्षित ओपन
36 अनारक्षित ओपन
37 एससी ओपन
38 ओबीसी ओपन
39 ओबीसी ओपन
40 अनारक्षित ओपन
41 ओबीसी ओपन
42 ओबीसी ओपन
43 अनारक्षित ओपन
44 अनारक्षित ओपन
45 एससी ओपन
46 अनारक्षित महिला
47 अनारक्षित ओपन
48 ओबीसी ओपन
49 अनारक्षित ओपन
50 एससी ओपन
51 ओबीसी ओपन
52 ओबीसी ओपन
53 ओबीसी ओपन
54 अनारक्षित ओपन
55 एससी ओपन
56 अनारक्षित महिला
57 अनारक्षित ओपन
58 एससी महिला
59 एससी महिला
60 एसटी ओपन
61 एसटी ओपन
62 अनारक्षित ओपन
63 एससी ओपन
64 एसटी ओपन
65 एससी ओपन
66 एससी ओपन
67 अनारक्षित ओपन
68 एसटी महिला
69 एससी महिला
70 अनारक्षित महिला
71 अनारक्षित ओपन
72 एससी महिला
73 अनारक्षित महिला
74 अनारक्षित ओपन
75 ओबीसी महिला
76 अनारक्षित ओपन
77 अनारक्षित ओपन
78 अनारक्षित ओपन
79 एससी ओपन
80 ओबीसी महिला
81 अनारक्षित ओपन
82 ओबीसी ओपन
83 ओबीसी ओपन
84 एससी ओपन
85 एससी ओपन
86 एससी महिला
87 अनारक्षित महिला
88 अनारक्षित महिला
89 अनारक्षित ओपन
90 ओबीसी महिला
91 ओबीसी ओपन
92 अनारक्षित महिला
93 अनारक्षित ओपन
94 ओबीसी महिला
95 अनारक्षित ओपन
96 अनारक्षित ओपन
97 अनारक्षित ओपन
98 अनारक्षित ओपन
99 अनारक्षित ओपन
100 अनारक्षित महिला
101 अनारक्षित ओपन
102 ओबीसी महिला
103 अनारक्षित ओपन
104 अनारक्षित ओपन
105 अनारक्षित ओपन
106 अनारक्षित ओपन
107 अनारक्षित महिला
108 अनारक्षित महिला
109 अनारक्षित ओपन
110 अनारक्षित महिला
111 अनारक्षित ओपन
112 अनारक्षित ओपन
113 ओबीसी ओपन
114 अनारक्षित ओपन
115 एससी ओपन
116 अनारक्षित महिला
117 अनारक्षित महिला
118 अनारक्षित ओपन
119 अनारक्षित ओपन
120 अनारक्षित ओपन
121 अनारक्षित ओपन
122 ओबीसी ओपन
123 अनारक्षित महिला
124 एससी महिला
125 अनारक्षित महिला
126 अनारक्षित महिला
127 अनारक्षित ओपन
128 अनारक्षित ओपन
129 एससी ओपन
130 अनारक्षित ओपन
131 एसटी ओपन
132 एससी ओपन
133 अनारक्षित महिला
134 एसटी ओपन
135 अनारक्षित ओपन
136 अनारक्षित महिला
137 अनारक्षित ओपन
138 अनारक्षित महिला
139 अनारक्षित महिला
140 अनारक्षित ओपन
141 अनारक्षित ओपन
142 एससी महिला
143 ओबीसी महिला
144 ओबीसी ओपन
145 अनारक्षित महिला
146 ओबीसी महिला
147 ओबीसी ओपन
148 अनारक्षित महिला
149 अनारक्षित महिला
150 एसटी महिला

अब जानिए- जयपुर नगर निगम में ये रहेगी स्थिति

कुल वार्ड 150
एससी कुल 20
एससी ओपन 13
एससी महिला 7
एसटी कुल 6
एसटी ओपन 4
एसटी महिला 2
ओबीसी कुल 30
ओबीसी ओपन 20
ओबीसी महिला 10
अनारक्षित कुल 94
अनारक्षित ओपन 63
अनारक्षित महिला 31

1994 में शुरू हुआ सिलसिला, बीजेपी के कई चेहरे बने मेयर:

  • जयपुर नगर निगम में बीजेपी के मेयरों की बात करें तो 1994 में मोहनलाल गुप्ता पहले मेयर बने। उनका कार्यकाल 1999 तक रहा। इसके बाद 1999 में निर्मला वर्मा को मेयर बनाया गया। कार्यकाल के दौरान उनका निधन हो गया, जिसके बाद शील धाभाई ने मेयर की जिम्मेदारी संभाली।
  • 2004 में अशोक परनामी जयपुर के मेयर बने। बाद में उनके विधायक निर्वाचित होने के बाद तत्कालीन डिप्टी मेयर पंकज जोशी को मेयर बनाया गया। इसके बाद 2014 से 2019 के दौर में बीजेपी के निर्मल नाहटा, अशोक लाहोटी और विष्णु लाटा मेयर रहे।
  • 2014 के चुनाव के बाद निर्मल नाहटा जयपुर के सातवें मेयर बने थे। दिसंबर 2016 में अंदरूनी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच उन्हें पद से हटाकर अशोक लाहोटी को मेयर बनाया गया। 2018 में सांगानेर से विधायक चुने जाने के बाद लाहोटी ने मेयर पद से इस्तीफा दिया।
  • इसके बाद बीजेपी से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले विष्णु लाटा कांग्रेस के समर्थन से मेयर बने और बीजेपी के मनोज भारद्वाज को चुनाव में हराया।

कांग्रेस को प्रत्यक्ष चुनाव में मिली थी एक बार सफलता:

  • जयपुर में कांग्रेस भी मेयर पद तक पहुंची है। प्रत्यक्ष महापौर चुनाव में कांग्रेस की ज्योति खंडेलवाल ने बीजेपी की सुमन शर्मा को हराकर मेयर पद हासिल किया था। हालांकि उस समय नगर निगम बोर्ड में बीजेपी का दबदबा बना रहा। बाद में पिछले निकाय चुनाव में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान जयपुर नगर निगम को हेरिटेज और ग्रेटर में बांट दिया गया।
  • इसके बाद जयपुर हेरिटेज में कांग्रेस की मुनेश गुर्जर मेयर बनीं, जबकि जयपुर ग्रेटर में बीजेपी की सौम्या गुर्जर ने मेयर पद संभाला। हालांकि मुनेश गुर्जर के निलंबन के बाद कार्यवाहक मेयर के तौर पर कुसुम यादव की ताजपोशी की गई थी। इसके साथ जयपुर के पार्षद रहे सुरेंद्र पारीक, अर्चना शर्मा, विक्रम सिंह राठौड़ और मानसिंह राठौड़ को राजनीतिक दलों ने विधायक पद का उम्मीदवार भी बनाए। जिनमें सुरेंद्र पारीक और मानसिंह राठौड़ विधायक बनकर विधानसभा भी पहुंचे।

अब जयपुर नगर निगम का मेयर पद सामान्य ओपन निकाय प्रमुखों के आरक्षण की लॉटरी के बाद जयपुर नगर निगम के मेयर पद की तस्वीर भी साफ हो गई है। जयपुर नगर निगम का मेयर पद सामान्य ओपन कैटेगरी के लिए रखा गया है।

इससे अब सामान्य वर्ग के दावेदारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के भीतर मेयर पद को लेकर नए समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। जयपुर की राजनीति में प्रभाव रखने वाले नेताओं की नजरें भी इस पद पर हैं।

अब मेयर पद के दावेदारों की नजर चुनाव पर

जयपुर नगर निगम के मेयर पद के सामान्य ओपन होने के बाद अब राजनीतिक दलों के भीतर संभावित दावेदारों को लेकर चर्चा तेज होगी। वार्डों का आरक्षण और चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ तस्वीर और साफ होगी।

जयपुर का इतिहास बताता है कि यहां का मेयर पद कई नेताओं के राजनीतिक करियर को नई ऊंचाई दे चुका है। ऐसे में इस बार भी सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि जयपुर का अगला मेयर कौन बनेगा।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines