Home » राष्ट्रीय » बिहार- छात्रों के समर्थन में RJD का राजभवन मार्च:वाटर कैनन चलाई गई, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस पर बोतलें फेंकीं; हिरासत से छूटे तेजस्वी

बिहार- छात्रों के समर्थन में RJD का राजभवन मार्च:वाटर कैनन चलाई गई, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस पर बोतलें फेंकीं; हिरासत से छूटे तेजस्वी

बिहार के सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के आरोपों को लेकर तेजस्वी यादव बुधवार को सड़क पर उतरे। उन्होंने पटना में जेपी गोलंबर से राजभवन तक करीब 5 किलोमीटर लंबा मार्च निकाला। इस दौरान करीब 5 हजार समर्थक उनके साथ रहे।

मार्च के दौरान डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग तोड़कर समर्थकों के साथ आगे बढ़ने की कोशिश की गई। इनकम टैक्स चौराहे पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद पुलिस ने तेजस्वी यादव और RJD सांसद मीसा भारती को हिरासत में ले लिया। करीब एक घंटे बाद दोनों को छोड़ दिया गया।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पानी की बोतलें फेंकीं, जबकि कुछ लोग लकड़ी की AK-47 लेकर मार्च में पहुंचे। ASP लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने जवानों को निर्देश दिया कि झंडे का सम्मान रखते हुए लाठी का इस्तेमाल समझदारी से किया जाए।

तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्रों पर AK-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया, इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जब तक जिम्मेदारी तय कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं करेंगे, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

तेजस्वी ने कहा, “मैं जेल से डरने वाला नहीं हूं। हमारे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जेल में ही हुआ था। जो सत्ता में आया है, उसका जाना तय है।”

उन्होंने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहने की बात कही। तेजस्वी ने कहा कि राज्यपाल की मौजूदगी में RJD का प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा।

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव करीब 5 साल बाद सड़क पर आंदोलन करते नजर आए। इससे पहले 2021 में बिहार सरकार के एक प्रस्ताव के विरोध में उन्होंने सड़क पर प्रदर्शन किया था।

राजभवन मार्च से जुड़ी फोटोज…

तेजस्वी यादव ने लोकभवन मार्च का नेतृत्व किया।
तेजस्वी यादव ने लोकभवन मार्च का नेतृत्व किया।
तेजस्वी यादव और समर्थकों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।
तेजस्वी यादव और समर्थकों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।
पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसमें दोनों तरफ के लोग गिर गए।
पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसमें दोनों तरफ के लोग गिर गए।
राजद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई।
राजद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई।
प्रदर्शन के दौरान राजद कार्यकर्ता बस के ऊपर चढ़ गए।
प्रदर्शन के दौरान राजद कार्यकर्ता बस के ऊपर चढ़ गए।
मार्च में कुछ कार्यकर्ता लकड़ी की AK-47 लेकर पहुंचे।
मार्च में कुछ कार्यकर्ता लकड़ी की AK-47 लेकर पहुंचे।

तेजस्वी बोले- छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया, जिम्मेदारी तय हो

राजभवन मार्च के दौरान पुलिस ने तेजस्वी यादव और RJD सांसद मीसा भारती को डिटेन कर लिया। दोनों को सचिवालय थाना ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मीसा भारती ने कहा, “पुलिस मुझे यहां हिरासत में लेकर आई थी। सभी का नाम, पता और बायोडाटा लिया गया और उसके बाद हमें छोड़ दिया गया है।”

वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा, “छात्रों पर AK-47 चलाने का आदेश किसने दिया, इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। जब तक मुख्यमंत्री जिम्मेदारी तय नहीं करेंगे पूरी घटना का वक्तव्य नहीं देंगे और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

तेजस्वी ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल अभी मौजूद नहीं हैं। राज्यपाल के आने के बाद RJD का प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines