Home » राजस्थान » जयपुर पुलिस के छह जवान बने ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’ अपराध नियंत्रण से लेकर यातायात व्यवस्था और लंबित प्रकरणों के निस्तारण में निभाई अहम भूमिका

जयपुर पुलिस के छह जवान बने ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’ अपराध नियंत्रण से लेकर यातायात व्यवस्था और लंबित प्रकरणों के निस्तारण में निभाई अहम भूमिका

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में उत्कृष्ट, सराहनीय और समर्पित कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को जुलाई माह के ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बुधवार को पुलिस आयुक्तालय में आयोजित कार्यक्रम में चयनित पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने कहा कि जयपुर पुलिस का उद्देश्य ‘आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय’ की भावना को साकार करना है। इसी उद्देश्य के तहत पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देकर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और वे जनसेवा के लिए और अधिक मेहनत, लगन एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे।

अपराध नियंत्रण में अहम योगदान

जिला पूर्व के कांस्टेबल आबिद खान को जुलाई माह के लिए चयनित किया गया। उन्होंने एमवी एक्ट, बाल वाहिनी और रिफ्लेक्टर टेप अभियान में अधिकाधिक कार्रवाई करवाने के साथ सर्किल एवं थानों की अपराध गोष्ठियों से संबंधित सूचनाएं समय पर तैयार कर भिजवाने में सराहनीय भूमिका निभाई।

जिला पश्चिम के कांस्टेबल राकेश, जिला विशेष टीम जयपुर पश्चिम, ने हरमाड़ा थाना क्षेत्र के मुकदमा संख्या 354/26 में अज्ञात मृतक की शिनाख्त करवाने और बस्सी टोल के सीसीटीवी कैमरों व टोल पेमेंट के आधार पर हत्या की वारदात के आरोपियों सोनू बैरवा और सुधांशु जांगिड़ को गिरफ्तार करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिला उत्तर के कांस्टेबल अमोश, पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर, ने अज्ञात ब्लाइंड मर्डर की घटना का महज दो घंटे में खुलासा करवाते हुए आरोपियों को नामजद कराने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा थाने के दो प्रकरणों में वांछित इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी तथा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों के निस्तारण में भी उनका सराहनीय योगदान रहा।

वारंट और यातायात व्यवस्था में भी उल्लेखनीय काम

जिला दक्षिण के कांस्टेबल मुकेश कुमार, पुलिस थाना विधायकपुरी, ने जुलाई माह में 11 स्थायी वारंट, 20 गिरफ्तारी वारंट और 35 जमानती वारंट का निस्तारण करवाया। इसके साथ ही 57 सम्मनों की तामील करवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यातायात उत्तर के कांस्टेबल सुरेश कुमार ने जोरावर सिंह गेट पर ड्यूटी के दौरान यातायात का सुगम संचालन सुनिश्चित करते हुए दो चोरी की मोटरसाइकिलें पकड़कर संबंधित थाने को सुपुर्द कीं।

वहीं पुलिस नियंत्रण कक्ष, आयुक्तालय जयपुर के कांस्टेबल भजन लाल ने राजस्थान उच्च न्यायालय और राजस्थान अपील अधिकरण, जयपुर से प्राप्त रिट पिटीशन, अपील एवं अवमानना याचिकाओं की लाइट्स पोर्टल पर निर्धारित समय में अपडेटिंग तथा आरटीआई आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने रिट, विभागीय जांच और अनुसंधान संबंधी पत्रावलियों का कार्य भी पूरी मेहनत और लगन से किया।

छहों पुलिसकर्मियों का चयन उनके उत्कृष्ट कार्य, मेहनत, लगन और जनसेवा के प्रति समर्पण के आधार पर किया गया। पुलिस आयुक्तालय का यह सम्मान न केवल जवानों के योगदान को पहचान देने वाला है, बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने वाला कदम माना जा रहा है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

दिल्ली के खराब मौसम का जयपुर एयरपोर्ट पर असर: 2 फ्लाइट डायवर्ट, अबू धाबी-दुबई उड़ानों में देरी से यात्रियों का हंगामा

दिल्ली में बिगड़े मौसम का असर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी दिखाई दिया। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग में परेशानी के