Home » राजस्थान » दिल्ली के खराब मौसम का जयपुर एयरपोर्ट पर असर: 2 फ्लाइट डायवर्ट, अबू धाबी-दुबई उड़ानों में देरी से यात्रियों का हंगामा

दिल्ली के खराब मौसम का जयपुर एयरपोर्ट पर असर: 2 फ्लाइट डायवर्ट, अबू धाबी-दुबई उड़ानों में देरी से यात्रियों का हंगामा

दिल्ली में बिगड़े मौसम का असर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी दिखाई दिया। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग में परेशानी के चलते बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक मनीला और पुणे से दिल्ली जा रही दो फ्लाइटों को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। वहीं जयपुर से अबू धाबी और दुबई जाने वाली उड़ानों में देरी और बार-बार रीशेड्यूलिंग के चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।

मनीला और पुणे की फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

गुरुवार तड़के करीब 4:10 से 4:20 बजे के बीच दो फ्लाइटों को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।

  • एयर इंडिया की AI-2361 मनीला से दिल्ली जा रही थी, जिसे खराब मौसम के कारण जयपुर डायवर्ट किया गया।
  • कुछ देर जयपुर एयरपोर्ट पर रुकने के बाद मौसम में सुधार होने पर फ्लाइट दिल्ली रवाना हुई।
  • इंडिगो की 6E-2418 पुणे से दिल्ली जा रही थी, जिसे भी जयपुर डायवर्ट किया गया।
  • मौसम सामान्य होने के बाद यह फ्लाइट भी दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

एतिहाद फ्लाइट दो बार रीशेड्यूल, यात्रियों का हंगामा

जयपुर से अबू धाबी जाने वाली एतिहाद की EY-329 फ्लाइट को गुरुवार को दो बार रीशेड्यूल किया गया।

  • फ्लाइट का निर्धारित समय सुबह 3:55 बजे था।
  • पहले इसे बढ़ाकर सुबह 6 बजे किया गया।
  • बाद में उड़ान का समय फिर बदलकर सुबह 8 बजे के बाद कर दिया गया।
  • लंबे इंतजार और बार-बार समय बदलने से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा।
  • यात्रियों ने एयरलाइन स्टाफ से जवाब मांगा और एयरपोर्ट पर हंगामे की स्थिति बन गई।

दुबई फ्लाइट में 8 घंटे की देरी

जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-5157 फ्लाइट भी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी।

  • बुधवार को फ्लाइट का निर्धारित समय शाम 5:55 बजे था।
  • करीब 8 घंटे की देरी के बाद रात 2 बजे फ्लाइट रवाना हुई।
  • गुरुवार को भी फ्लाइट को रीशेड्यूल किया गया है।
  • अब इसके रात 8:40 बजे रवाना होने का समय तय किया गया है।
  • लगातार देरी से यात्रियों में नाराजगी बनी हुई है।
newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

दिल्ली के खराब मौसम का जयपुर एयरपोर्ट पर असर: 2 फ्लाइट डायवर्ट, अबू धाबी-दुबई उड़ानों में देरी से यात्रियों का हंगामा

दिल्ली में बिगड़े मौसम का असर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी दिखाई दिया। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग में परेशानी के