Home » राजस्थान » ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्कर जैबा बीबी का ₹1 करोड़ का रिहायशी मकान फ्रीज

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्कर जैबा बीबी का ₹1 करोड़ का रिहायशी मकान फ्रीज

जयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में हनुमानगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और तस्करों की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद के निकटतम सुपरविजन एवं वृत्ताधिकारी मीनाक्षी के नेतृत्व में थानाधिकारी हनुमानगढ़ टाउन लखवीर सिंह की टीम ने शातिर महिला नशा तस्कर जैबा बीबी का चक 11 आरपी स्थित ₹1 करोड़ अनुमानित कीमत का रिहायशी मकान एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F के तहत फ्रीज कर दिया है।
पूरा परिवार नशा तस्करी के रैकेट में शामिल:
एसपी आदित्य ने बताया कि आरोपिया जैबा बीबी (60) पत्नी काले खां निवासी चक 11 आरपी लखुवाली हेड, हनुमानगढ़ टाउन अव्वल दर्जे की नशा तस्कर है। आरोपिया के दो बेटे इरफान खान उर्फ फान और अरबाज हनुमानगढ़ टाउन थाने के हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनके खिलाफ 3 दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व ही पुलिस ने इरफान का भी ₹1 करोड़ का मकान फ्रीज किया था।
आरोपिया का तीसरा बेटा सलमान और बेटी रुकसाना उर्फ निक्की भी मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हैं और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।
मामले का विवरण व वित्तीय जांच:
14 जून 2026 को हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने आरोपी गुरतेज सिंह उर्फ फौजी के पास से 5.91 ग्राम हेरोइन बरामद कर प्रकरण दर्ज किया था। अनुसंधान के दौरान सामने आया कि आरोपी गुरतेज सिंह, जैबा बीबी के साथ मिलकर नशा तस्करी का सिंडिकेट चलाता है। इस पर पुलिस ने सह-आरोपिया जैबा बीबी को गिरफ्तार किया।
वित्तीय जांच में सामने आया कि आरोपिया का कोई वैध आय स्रोत नहीं है और उसने लंबे समय से तस्करी के पैसों से 8160 वर्गफुट का यह विशाल मकान बनाया था। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F के तहत सक्षम प्राधिकारी के आदेशानुसार मकान को फ्रीज करने की वैधानिक कार्रवाई की गई।
एसपी आदित्य ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से काली कमाई कर संपत्ति अर्जित करने वाले तस्करों को चिन्हित कर उनकी संपत्तियों को फ्रीज व जब्त करने की कठोर दंडात्मक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

दिल्ली के खराब मौसम का जयपुर एयरपोर्ट पर असर: 2 फ्लाइट डायवर्ट, अबू धाबी-दुबई उड़ानों में देरी से यात्रियों का हंगामा

दिल्ली में बिगड़े मौसम का असर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी दिखाई दिया। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग में परेशानी के